जरूरतमंदों तक पहुँचाये कम्बल और गर्म कपड़े*

प्रमोद सूर्यवंशी

*जनसेवा कल्याण समिति ने स्वर्गीय पंकज उसरेठे के जन्मदिन पर जरूरतमंदों तक पहुँचाये कम्बल और गर्म कपड़े*

कड़कड़ाती ठंड में जैसे-जैसे पारा दिन प्रतिदिन नीचे जाते जा रहा है,वैसे-वैसे गरीब तबके व बेघर लोगो की मुसीबत बढ़ते जा रही है। बिना कम्बल व गर्म कपड़ो के ये मौसम बहुत मुश्किल होता है निकालना।
इस सर्द मौसम मे जरूरतमंदों को परेशानी न हो इसलिए जनसेवा कल्याण समिति ने कम्बल व गर्म कपड़े बांटने का निर्णय किया, और इसके लिए जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ रहे स्वर्गीय पंकज उसरेठे के जन्मदिवस से बेहतर कौन सा दिन हो सकता था।
समिति के सागर चौहान व अमित यादव ने बताया कि पंकज उसरेठे सिर्फ एक नाम नही बल्कि समाजसेवा की एक पूरी किताब थे,इसलिए उन्ही के आदर्शों पर चलते हुए समिति सदस्यों ने उनके जन्मदिन पर जरूरतमंदों तक पहुँच कम्बल व गर्म कपड़े वितरित किये। समिति के राहुल धेण्डे और नितिन ठाकुर ने जानकारी दी कि आमला की गोरक्षनाथ कॉलोनी,रेलवे स्टेशन,बस स्टैंड व खुले आसमान के नीचे रह रहे जरूरतमंद व्यक्तियों तक समिति द्वारा कम्बल पहुँचाये गए, ताकि ठंड में कोई भी निराश्रित ठिठुरता न रहे।
ज्ञात हो कि जनसेवा कल्याण समिति के आधार स्तम्भ पंकज अल्पायु में ही दुनिया से चले गए थे,परन्तु अपने छोटे से जीवनकाल में उन्होंने

समाजसेवा व परोपकारी कार्यो में बड़े-बड़े आयाम स्थापित किये। रक्तक्रान्ति के लिए उनके द्वारा किये गए प्रयासों ने उन्हें खून वाले बाबा के रूप में प्रसिद्ध कर दिया था, इसी वजह से विगत वर्षों से उनके जन्मदिन पर जनसेवा कल्याण समिति द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किये जाते रहे थे,ताकि रोगियों को सहायता मिल सके। परन्तु इस वर्ष समिति द्वारा कुछ अलग प्रयास करने का सोचा। समिति के अनिल सोनी व शुभम ने बताया कि ठिठुरते मौसम में गर्म कपड़ों से बेहतर दूसरा पुण्य प्रयास हो ही नही सकता था,इसलिए समिति ने व्यापक पैमाने पर गर्म कपड़े वितरण की योजना बनाई और सफलता पूर्वक इस प्रयास को पूर्ण किया। स्वर्गीय पंकज के जन्मदिन 14 दिसम्बर को दोपहर में गोरक्षनाथ कॉलोनी के प्रत्येक जरूरतमंद परिवार को कम्बल वितरित किये गए,एवं रात को जनसेवा कल्याण समिति के सदस्य शहर के विभिन्न स्थानों पर पहुँचे एवं निराश्रितों को तलाशा, ताकि उनको भी कम्बल व गर्म कपड़े दिए जा सके। शहर के बस स्टैंड,मेन मार्केट व रेलवे स्टेशन पर खुले में सो रहे काफी सारे लोगो तक जनसेवा की टीम ने कम्बल व गर्म कपड़े पहुँचाये। समिति के अनिल सोनपुरे ने बताया कि सर्दी के इस मौसम में आगे भी इस तरह के प्रयास हमारे द्वारा किये जाते रहेंगे। कड़कड़ाती ठंड में गर्म कपड़ों के इस पुण्य कार्य को पूर्ण करने में राजू मदान, विमल मदान, रामानन्द बेले,देवानन्द धुर्वे,पीयूष परसाई,गोल्डी

भाटिया,सुधाकर भाजीपाले,भावेश मालवीय,शुभम खातरकर, बंटी मिश्रा,अजय नायडू,जीवन कहार, राजा राठौर ,बंटी प्रजापति ,उत्कर्ष चौहान ,वैभव देशमुख ,दीनू देशमुख ,प्रणव मिश्रा ,वंश सोनी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Comments are closed.