भारतीय किसान संघ द्वारा दो सुत्रीय मांगों को लेकर किया धरना प्रदर्शन
भारतीय किसान संघ तहसील घोड़ा डोंगरी द्वारा दिनांक 16 12 2024 दिन सोमवार गायत्री वेयरहाउस के पास रानीपुर में किसानो की समस्या जैसे अघोषित बिजली कटौती एवं जिले के सभी समर्थन मुल्य धान खरीदी केंद्रों पर धर्म कांटा (प्लेट काटा) से तुलवाई को लेकर रानीपुर सहित अन्य तीन वेयरहाउस पर खरीदी बंद कर धरना प्रदर्शन किया गया धरना स्थल पर तहसीलदार महोदया, बिजली विभाग अधिकारी जे. ई. ,जिला खाद्य अधिकारी एवं जिला वेयरहाउस मैनेजर को किसानों द्वारा अवगत कराया गया कि धान खरीदी केंद्रो पर सहकारी समिति द्वारा किसानो के साथ हो रहे शोषण जैसे हर बोरे पर 200 ग्राम अधिक उपज लिया जाना एवं हमलों,
सर्वेयर, समिति द्वारा किसानों से 200 से 1000 रुपए तक लिया जाता है समस्या संबंधित अधिकारी जिला खाद्य अधिकारी के. के. टेकाम एवं जिला वेयरहाउस मैनेजर नर्मदा प्रसाद किर द्वारा किसानों को आश्वासन दिया गया कि आगे किसी भी खरीदी केंद्रो पर इस प्रकार नहीं कीया जाएगा यदि कोई समिति सर्वेयर एवं हमालों द्वारा किसी भी किसान को परेशान किया गया तो उन पर उचित कार्यवाही की जाएगी एवं आगामी वर्ष 2025 – 26 में गेहूं , चना एवं सरसों धर्म कांटे (प्लेट काटा) से तुलवाई की जाएगी ।
हरिराम जी बढ़िया कि अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य पुरुषोत्तम जी सरले संभागीय उपाध्यक्ष अशोक पटेल जी मलैया जिला अध्यक्ष मनोज जी नावंगे जिला उपाध्यक्ष मुन्ना लाल यादव जिला मंत्री ध्रुव जी मलैया जिला युवा वाहिनी संयोजक राजकुमार मलैया जिला सदस्य आसाराम ढाबले तहसील प्रभारी हजारीलाल विश्वकर्मा तहसील अध्यक्ष शंभू जी नर्रे तहसील उपाध्यक्ष सुखदेव मर्सकोले वरिष्ठ कृषक बंसीलाल साहू के. पी. मालवीय बसंत यादव तहसील कार्यकारणी एवं अन्य तहसीलों से पधारे अध्यक्ष मंत्री एवं क्षेत्र के सैकड़ों किसान बंधु सम्मिलित रहे







