नगर परिषद की निर्माणाधीन भवन का विधायक के किया औचक निरीक्षण

आज क्षेत्रीय विधायक श्रीमती गंगा सज्जनसिंग उईके जी ने नगर परिषद घोड़ाडोंगरी पहुंचकर लगभग 1 करोड़ की लागत से बनने वाले नगर परिषद भवन निर्माण कार्य का निरीक्षण किया जिसमें नगर परिषद अधिकारी व ठेकेदार को कार्य में गुणवत्ता सुधार हेतु आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए।

घोड़ाडोंगरी नगर परिषद की निर्माणाधीन भवन का विधायक के किया औचक निरीक्षण

भवन निर्माण में कोई लापरवाही नही बरतने के सख्त निर्देश

(घोड़ाडोंगरी) भवन निर्माण में घटिया सामग्री और लापरवाही पूर्वक कार्य बर्दाश्त नही किया जायेगा और यदि ऐसा होता है तो जिम्मेदार अधिकारी  को बख्शा नही जाएगा ये शब्द घोड़ाडोंगरी क्षेत्र की विधायक श्रीमति गंगा सज्जन सिंग उइके के है जो शनिवार शाम अचानक नगर परिषद पहुँची और उन्होंने नगर परिषद की निर्माणाधीन भवन का औचक निरीक्षण किया जहां उन्होंने ठेकेदार से एक एक चीज की जानकारी ली  अच्छी रेत के उपयोग के निर्देश दिए विधायक के इस अचानक निरीक्षण से नगर परिषद में हड़कम्प मच गया है क्योंकि जिस तरह विधायक ने अचानक ही निर्माणाधीन स्थल पहुँचकर निरीक्षण किया उससे अब आने वाले समय मे और भी स्थलों के निरीक्षण हो सकता है

विधायक श्रीमति गंगा सज्जन सिंह उइके ने बताया कि पिछले महीने हमने भूमिपूजन किया था और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव जी ने 1 करोड़ की राशि इस भवन के लिए दिए है ये भवन तकनीकी रूप से तैयार प्राकलन अनुसार बनेगी तो सालों साल इस भवन की मजबूती बनी रहेगी और यदि भवन का लापरवाहीपूर्वक निर्माण हुआ और घटिया सामग्री का उपयोग हुआ तो ये भवन जल्द जर्जर हो जाएगा और ऐसा हुआ तो हम अधिकारी  पर सख्त कार्यवाही करवाएंगे आज हम यहां आए है कमियां पाई गई उसे ठीक करने के निर्देश दिए है अब आगे निर्माण ठीक हो इस पर हम और हमारे जनप्रतिनिधि नजर रखेंगे
आज घोड़ाडोंगरी में हुए औचक निरीक्षण में विधायक श्रीमति गंगा सज्जन सिंह उइके के साथ प्रमुख रूप से भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो,प्रदेश मंत्री दीपक उइके, उपाध्यक्ष राकेश अरोरा, युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे,पार्षद राकेश नानकर ,आशीष वागद्रे,योगेश पंवार, सन्दीप पठारिया,क्युलाल यादव ,नारायण मण्डल प्रमुख रूप से उपस्थित थे