जय गुरुदेव उत्थान संस्था नवांकुर जन अभियान परिषद द्बारा ब्लॉक शाहपुर में हुआ गीता जयंती कार्यक्रम

जय गुरुदेव उत्थान संस्था नवांकुर जन अभियान परिषद द्बारा ब्लॉक शाहपुर में हुआ गीता जयंती कार्यक्रम
………………………………….
आज ब्लाक शाहपुर के एकलव्य स्कूल में जन अभियान परिषद की नवांकुर *जय गुरुदेव उत्थान संस्था* एवं सभी नवांकुर के माध्यम से गीता जयंती का आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ उक्त कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद नर्मदापुरम संगठन मंत्री वीर सिंह योगी जी, भंवर सिंह चौहान पूर्ण कालिक विश्वहिंदू परिषद मध्यभारत ,, श्याम राठौर जिला मंत्री विश्व हिंदू परिषद बैतूल , उमेश अविनाश पाटिल समाजसेवी,जन अभियान परिषद के संभाग समन्वयक श्री कोशलेश तिवारी जी,जिला समन्वयक श्रीमति प्रिया चौधरी जी एवं जय गुरुदेव उत्थान संस्था की अध्यक्ष मीनाक्षी शुक्ला के साथ सभी नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि अम्रता अतुलकर,मानस जी के साथ प्राचार्य महोदय, दयाराम विश्वकर्मा सर एवं प्रतिनिधि मेंटर्स और ग्राम के गणमान्य नागरिक, cmcldp छात्र/ छात्राएं द्वारा सक्रिय रूप से उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा बताया गया की गीता में लिखा है कि हम सभी लोगो को धर्म का साथ देते हुए सत्य के रास्ते पर चलना चाहिए , महाभारत में अर्जुन के सारथी श्री कृष्ण जी थे जिन्होंने गीता का ज्ञान अर्जुन को ज्ञात कराया और बताया की धर्म और अधर्म की लड़ाई में जीत केवल सत्य और धर्म की होती है क्योंकि सत्य के साथ हमेशा ईश्वर रहता है। हमें अपने बच्चों को बचपन से ही गीता का पाठ करवाना चाहिए जिससे उन्हें अपने धर्म की रक्षा करना और सत्य का साथ संस्कार में हो।
हमें हर घर गीता पहुंचानी है यही संकल्प हमारा है ।