गौरव का नाम इंडियन बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज, 1 घंटे 21 मिनट तक किया था ज्ञान मुद्रा के साथ पद्मासन
सारनी l सारनी क्षेत्र के शोभापुर में रहने वाले गौरव पिता नारायण पवार ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना दर्ज कराया है। गौरव ने भारत हठ योग की ज्ञान मुद्रा के साथ पद्मासन लगाकर 1 घंटे 21 मिनट का रिकॉर्ड दर्ज किया है। गौरव की पढाई गुरुकुल से हुई है और वह योग के क्षेत्र में कार्य कर रहे है। गौरव के रिकॉर्ड दर्ज करते समय उसके साथ डॉ. शुभम रात्रे और डॉ. निखिल चौरसिया मौजूद थे। गौरव पवार को दैनिक ताप्ती दर्शन परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।







