केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया ओवर ब्रिज एवं चारगांव नदी पर ब्रिज निर्माण का भूमि पूजन

प्रकाश सराठे

केंद्रीय राज्य मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ने किया ओवर ब्रिज एवं चारगांव नदी पर ब्रिज निर्माण का भूमि पूजन रानीपुर।
घोड़ाडोंगरी से सारणी जाने वाले मुख्य मार्ग के रेलवे गेट के ऊपर से बनने वाले फ्लाईओवर ब्रिज एवं चारगांव नदी पर ब्रिज का भूमि पूजन आज घोड़ाडोंगरी में राठौर मैरिज लॉन के सामने केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उईके, विधायक गंगा उईके, पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उईके, घोड़ाडोगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंश महतो भाजपा नेता विशाल बत्रा , द्वारा किया गया ।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जन और आसपास के अंचलों से आए लोग एवं स्थानीय नेता मौजूद थे।

3188.41 लाख की लागत से बनने वाले इस ओवर ब्रिज एवं चारगांव नदी पर चार करोड़ की लागत के निर्माण की मांग क्षेत्र में काफी अरसे से हो रही थी। भूमि पूजन करना पहुंचे अतिथियों का स्वागत ढोल बाजे से किया गया भूमि पूजन के उपरांत मुख्य कार्यक्रम राठौर लान में आयोजित हुआ जहां मंच संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश महतो विजय लाल धुर्वे आभाष मिश्रा ने किया और स्वागत भाषण भाजपा नेता जगन्नाथ यादव ने दिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने कहा की चार गांव नदी पर ब्रिज का निर्माण की घोषणा तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सज्जन सिंह उईके के उपचुनाव के दौरान की थी और मैंने यह प्रण किया है कि स्वर्गीय सज्जन सिंह के द्वारा जो भी निर्माण कार्य अधूरे हैं उनका पूर्ण करना मेरी पहली प्राथमिकता रहेगी इन्हीं सब बातों को ध्यान में रखते

हुए ग्राम चारगांव की धाराखोह नदी पर 8 मीटर ऊंचा वह 105 मीटर लंबा बनेगा ब्रिज रानीपुर। घोड़ाडोंगरी ब्लॉक की ग्राम पंचायत रतनपुर के अंतर्गत आने वाले शोभापुर चारगांव सहित 20 से 25000 हजार आबादी के ग्राम के लोगों को मिलेगी सुविधा जुड़ेंगे सीधे हाईवे व जिला मुख्यालय से आजादी मिलने के पश्चात भी कई ग्राम पंचायत मूलभूत समस्याओं से जूझ रही है जिसको ध्यान में रखते हुए क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके द्वारा कई ग्राम पंचायत में से मुख्यमंत्री मोहन यादव एवं तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं कृषि मंत्री कमलपटेल से मुलाकात कर घोड़ाडोगरी के ब्लॉक के अंतर्गत आने वालीग्राम पंचायत रतनपुर के अंतर्गत

आने वाले शोभापुर चारगांव शाहित दो दर्जन से अधिक गांव के लोगों कोआवागमन में परेशानी का दंश झेल रहे ग्रामीणों को अब सुविधा मिल जाएगी और सीधे अंनकावाड़ी होते हुए आमडाना से सीधे नेशनल हाई-वे व जिला मुख्यालय से जुड़ जाने से ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी जिससे कि एम्बुलेंस अब 15 किलोमीटर का फेर न लगाकर सीधा 3 किलोमीटर के अंतर्गत चारगांव पहुंच जाएगी वही मरीज को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा इतना ही नहीं इस मार्ग को पढ़ने वाले ग्रामों सीएमराईज स्कूल पढ़ने वाले बच्चों को भारी सुविधा मिलेगी जिसका सारा श्रेय क्षेत्र की विधायक गंगा

सज्जन सिंह उईके के प्रयासों का फल है की ग्राम चारगांव इतने बड़े ब्रिज का निर्माण होना है ग्राम के भाजपा नेता जगन्नाथ यादव इंदल यादव, मुकेश यादव गंगा प्रसाद यादव मधु यादव ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके के विधायक पद पर ना रहते हुए भी कई बार तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल सहित अन्य मंत्रियों से मुलाकात कर ग्राम की मूलभूत समस्या से अवगत कराया गया था जिसका आज यह फल है कि चारगांव की धाराखोह को नदी पर ब्रिज बनने की सौगात

ग्रामीणों को मिली है इतना ही नहीं यह ब्रिज 8 मीटर नदी तल से ऊंचा एवं इस ब्रिज की लंबाई 105 मीटर है एवं अनुबंधित राशि लगभग 4 करोड़ की लागत से बनने जा रहा है ब्रिज के साथ 4: 50 मीटर रोड का भी निर्माण होना है जिसका भूमि पूजनआज केंद्रीय मंत्री दुर्गादास उईके एवं क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके द्वारा किया गया घोड़ाडोगरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो यह बताया कि इसी क्षेत्र में पढ़ने वाले दुधावानी, फुलगोहान, कान्हावाड़ी , गूघघीचोपना, खखराकोलारी ,बासबोड़ी,अनकावाड़ी घोड़ावाड़ी सहित दो दर्जन से अधिक गांव के 20 से 25000 की आबादी वाले ग्रामीणों लोग भी अब चारगाव होकर सीधे जिला मुख्यालय पहुंच सकेंगे भाजपा के मंडल उपाध्यक्ष इंदल यादव व मंडल महामंत्री बीजालाल धुर्वे ने बताया कि क्षेत्रीय विधायक गंगा सज्जन उईके के प्रयासों से यह सारे निर्माण कार्य को गति मिली है और शीघ्र ही धाराखोह नदी पर

तिवारी इंटरफास्ट्रक्चर शाहपुर द्वारा कार्य प्रारंभ किया जाएगा जिससे लोगों को शीघ्र ही सुविधा मिलना प्रारंभ हो जाएगी कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश महतो, जगन्नाथ यादव, धर्मेंद्र राठौर, शुभम पंडाग्रे,इंदल यादव, मधु यादव ,मुकेश यादव, गंगा प्रसाद यादव, सीताराम पटेल, हरिकेश चौरे, हेमराज बारसे, कमलेश झल्लारे राजकुमार पटेल,राजेश साहू, शिवनाथ यादव, शाहित सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे