भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक संपर्क अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने की सहभागिता

भारतीय मजदूर संघ के श्रमिक संपर्क अभियान में केंद्रीय राज्यमंत्री दुर्गादास उइके ने की सहभागिता

स्वर्णीम 70 वर्ष श्रमिक संपर्क अभियान के तहत जमीनी स्तर पर पहुँचकर किया जा रहा श्रमिकों से संपर्क ।*

# 01 दिसंबर 2024 से 15 दिसंबर 2024 तक चलेगा श्रमिक संपर्क अभियान ।

घोड़ाडोंगरी- भारतीय मजदूर संघ बैतूल घोड़ाडोंगरी द्वारा नगर व ग्रामीण क्षेत्र में सतत भ्रमण कर श्रमिक संपर्क अभियान अंतर्गत सदस्य बनाए जा रहे जिसके अंतर्गत घोड़ाडोंगरी में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुसूचित जनजाति कल्याण भारत सरकार श्री दुर्गादास उईके ने सहभागिता की । विभाग प्रमुख विनय डोंगरे,नितेश राठौर द्वारा श्रमिक संपर्क अभियान की जानकारी से माननीय मंत्री जी को अवगत कराया ।आज बांसपुर पंचायत के 200 श्रमिको से संपर्क किया जिसमे विनय डोंगरे, राजेश मंसूरिया द्वारा श्रमिको को संबोधित कर उनके हक अधिकार बताए । पूरे जिले में सतत संपर्क अभियान जारी है ।भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं द्वारा अपने अलग अलग कार्यालय के श्रमिक मजदूर वर्ग के शासकीय और अशासकीय वर्ग के लोगो को जोड़ने का कार्य किया जा रहा हैं ।

भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री पंजाबराव गायकवाड़ एवं घोड़ाडोंगरी प्रभारी नितेश राठौर ने बताया की भारतीय मजदूर संघ के 70 वर्ष प्रवेश के साथ हर वर्ग के मजदूरों से संपर्क अभियान के माध्यम से मिलकर मजदूर और उनकी समस्याओं पर बात की जा रही हैं और उन समस्याओं को हल करने संघटन के तरफ़ से प्रदेश सरकार से और प्रशासन से लगातार पत्राचार का कार्य कर रहा हैं । विभाग प्रमुख विनय डोंगरे एवम जिला संपर्क प्रभारी राजेश मंसूरिया ने घोड़ाडोंगरी पहुँचकर श्रमिक संपर्क अभियान विभाग के सभी मजदूर वर्ग अधिकारी व कमर्चारियों को भारतीय मजदूर संघ के इतिहास एवं मजदूर हितों में किए गए कार्यों एवं किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया एवं कर्मचारी परिवारों की कुशल क्षेम पूछी गई यह आभियान के तहत

सभी का बीएमएस के श्रमिक सम्पर्क अभियान तहत पंजीयन करवाया गया
इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ के तहसील अध्यक्ष महेंद्र प्रजापति,मुकेश सरयाम एवम भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ता उपस्थित थे ।