*बोरी बंधान कर दिया जल संरक्षण का संदेश*
*चिचोली*
*जन अभियान परिषद द्वारा चिचोली विकासखंड मुख्यालय पर मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित बीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू की कक्षाओं में अध्यनरत छात्र-छात्राओं ने रविवार को जल सहेजने के लिए अनुकरणीय कार्य किया . जोगली सेक्टर में एक बहते नाले पर श्रमदान कर 50 से अधिक बोरियों का बोरी बंधान तैयार कर छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को जल संरक्षण का संदेश दिया. छात्र-छात्राओं ने ग्रामीणों को जल सहेजने के प्रयास करने के लिए प्रेरित किया और इसका महत्व बताया. इस अवसर पर जन अभियान परिषद की जिला समन्वयक प्रिया चौधरी के साथ दिनेश पवार ने भी सहभागिता की. श्रीमती चौधरी ने छात्र-छात्राओं को बहते पानी को सहेजने के लिए ग्रामीणों को जागरूक करने के प्रयास करने के लिए
कहा. कार्यक्रम स्थल पर आयोजित एक कार्यशाला में छात्र-छात्राओं ने जल संरक्षण के महत्व और उपायों पर अपने विचार व्यक्त किए. इस कार्यक्रम में नवांकुर संस्था के इमलेश बारस्कर ; तुलसी गाड़गे के साथ परामर्शदाता सुमित आर्य ; मदन मालवी ; स्वप्निल जायसवाल; हेमलता छारले एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.*







