सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित हो रहे विभिन्न कार्यक्रम
घोड़ाडोंगरी । सांदीपनि विद्यालय घोड़ाडोंगरी में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देशानुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 अक्टूबर से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जहां 17 सितंबर को संस्था में आशीर्वाद का दीया, 19 सितंबर को मेरे सपनों का भारत-सेवा विषय पर विद्यार्थियों की चित्रकला ,पोस्टर प्रतियोगिता,भाषण स्पर्धा एवं बालसभा में एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों द्वारा आयोजित की गई ।
प्राचार्य विवेक तिवारी ने बताया कि सेवा मेरा योगदान के तहत प्रतिदिन विद्यालय स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं जहां विद्यार्थियों की प्रतिभाओ को उभारने मंच वही सेवा संकल्प अभियान के तहत 21 सितंबर को विद्यालयों में प्रदर्शनी भी आयोजित होगी ।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाउपाध्यक्ष राजेंद्र मालवीय,जनजातीय मोर्चा के दीपक उइके एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।