बौरासी बने मध्य प्रदेश के प्रभारी, बैतूल को मिला नया युवा जिला अध्यक्ष

-सारनी /बैतूल सतीश बौरासी बने मध्य प्रदेश के प्रभारी, बैतूल को मिला नया युवा जिला अध्यक्ष

अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन में सतीश बौरासी को बड़ी जिम्मेदारी

बैतूल/सारनी (मध्य प्रदेश)। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने संगठन विस्तार के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेश यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घनश्याम यादव की अनुशंसा पर सतीश बौरासी को मध्य प्रदेश का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से सारनी, आमला, बैतूल सहित प्रदेशभर के संगठन पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

जानकारी के अनुसार सतीश बौरासी लंबे समय से मानव अधिकारों की रक्षा, गरीब एवं असहाय वर्ग की सहायता तथा सामाजिक न्याय के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। संगठन के अनुसार उनके सामाजिक कार्यों, समर्पण एवं निष्ठा को देखते हुए उन्हें प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

नियुक्ति की सूचना मिलते ही संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े सदस्यों ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में मध्य प्रदेश में संगठन का विस्तार होगा तथा मानव अधिकारों से जुड़े मामलों में लोगों को सहायता उपलब्ध कराने के प्रयासों को गति मिलेगी।

इस अवसर पर सतीश बौरासी ने कहा कि वे प्रदेश प्रभारी के रूप में मिली जिम्मेदारी का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे तथा संगठन के उद्देश्यों और मानव अधिकारों के प्रति जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।

अनुज राठौर बने युवा जिला अध्यक्ष

वहीं, अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन द्वारा अनुज राठौर को बैतूल जिले का युवा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अनुज राठौर ने कहा कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ संगठन को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे तथा जिले में संगठन का प्रचार-प्रसार करते हुए मानव अधिकारों से संबंधित नियमों के तहत कार्य करने का प्रयास करेंगे।

दोनों नियुक्तियों पर संगठन के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने की बात कही।

बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला महामंत्री संतोष कैथवास, जिला उपाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, मुलताई तहसील अध्यक्ष दीपक बडघरे, तहसील उप महामंत्री दीपक चौधरी, महिला जिला महामंत्री रेखा पवार, महिला कानूनी सलाहकार गीता हजारे एवं जिला उपमंत्री अनिल पाटेकर,अनी यादव,भावेस आर्य, प्रिश साहू, कामेश शिंदी. शुभम यादव. सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.