स्व. नेहा श्रीवास्तव की स्मृति में डाटर्स डे- 27 सितंबर को होगा समारोह
बैतूल। छोटे से शहर का एक साझा मंच डाटर्स डे पर उन बेटियों के लिए सजता है जिन्होंने अपनी सफलता का परचम लहराया है। इस बार भी 27 सितंबर रविवार को जिले के अग्रणी प्रधानमंत्री कॉलेज आफ एक्सीलेंस, जयंवती हॉक्सर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बैतूल के अटल सभागृह में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में अलग-अलग क्षेत्रों की 24 बेटियां पर सम्मानित होगी और मणिकर्णिका कहलाएंगी। डाटर्स डे 27 सिंतबर को जिले के प्रसिद्ध नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ वसंत श्रीवास्तव एवं एड. नीरजा श्रीवास्तव की बिटिया स्व. नेहा अभिषेक श्रीवास्तव की स्मृति मेंं बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे मणिकर्णिका सम्मान समारोह में अंतरराष्ट्रीय एवं वैश्विक पटल पर अपना नाम
रेखाकिंत करने वाली बेटियां भी शिरकत कर रही है। दोपहर 1 बजे से आयोजित मणिकर्णिका सम्मान समारोह में केन्द्रीय राज्य मंत्री डीडी उईके, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल, पदमश्री मोहन नागर, आमला विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधाकर पंवार, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, कलेक्टर डॉ सौरभ संजय सोनवणे, एसपी वीरेन्द्र जैन, नगर पालिका अध्यक्ष पार्वती बाई बारस्कर, ज्योतिषाचार्य डॉ पं. कांत दीक्षित, जिला सैनिक अधिकारी कैप्टन सुमीत सिंह के गरिमामय आतिथ्य में गौरवशाली बेटियां सम्मानित होगी।
पदमश्री, पैरा ओलम्पियन, एवरेस्टर से लेकर कई हस्तियां होगी शामिल
मणिकर्णिका सम्मान समारोह में इस वर्ष 24 बेटियों का सम्मान किया जा रहा है। पदमश्री गुलाबो सपेरा राजस्थान, अंजना यादव एवरेस्ट विजेता, प्राची यादव पैराकैनो एथलीट, रुपाश्री महापात्रा महरी-ओडिसी नृत्यांगना, इंस्पेक्टर दीपिका गौतम किलिमंजारो विजेता, रजनी सहगल प्रथम महिला जेलर उत्तर भारत, एड. नारायणी उपाध्याय प्रथम महिला अधिवक्ता बैतूल, रागिनी पंद्राम बाल कलाकार बैतूल, अंजली पाण्डेय जार्डन ट्रेवल बुटीक जयपुर, आईएफएस श्रद्धा पन्द्रे डीएफओ दक्षिण वन मंडल, मंजुला पाठक किड्जी एलीमेंट्री स्कूल, कविता पारखे सहायक ग्रेड 3 खंडवा, दुर्गा पंवार प्रतिभा, सविता सायबु आठोले वन विकास केन्द्र खामला, रुषा तम्बत कराते चैम्पियन, सानवी सुनील-बबीता प्रजापति, हर्षिता रघुवंशी आईबीआर अचीवर, अपर्णा पात्रीकर साहित्यकार, डॉ मदुला सिन्हा सिविल सर्जन पॉलीक्लीनिक बैतूल, रेखा गुजसे समाजसेवी, ममता उईके लोक कलाकार बैतूल एवं लता आर्य शिक्षिका बर्राढाना को मणिकर्णिका -2026 सम्मान से नवाजा जाएगा।
अपने बच्चों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध
आयोजन समिति डॉ वसंत श्रीवास्तव, एड. नीरजा श्रीवास्तव, गौरी भारत सिंह पदम बैतूल सांस्कृतिक सेवा समिति, धीरज बोथरा बोथरा शॉपिग सेंटर, विवेक मालवीय कांतिशिवा ग्रुप बैतूल, एचमार्ट धीरज हिराणी, अतुल गोठी होटल आईसीईन, निर्गुण देशमुख-कमलेश गढ़ेकर वीवीएम बैतूल, समाजसेवी मनीष दीक्षित, राजेश-संगीता अवस्थी, अभिमन्यु श्रीवास्तव प्रबंधक एमपी विनियर्स प्राईवेट लिमि, डॉ कृष्णा मौसिक आरके मेमोरियल हॉस्पीटल, राजेश आहूजा आदित्य होंडा,पगारिया स्टेशनरी एंड स्पोट्र्स हेमंत पगारिया,यथार्थ राजेश गुगनानी संचालक आरके अनमोल श्री गुरुकृपा ट्रेडिंग ने मणिकर्णिका सम्मान समारोह गणमान्य नागरिकों से अपने बेटों और बेटियों के साथ कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।