आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान, स्वच्छता अभियान एवं पौधरोपण; बच्चों की खेल गतिविधियों ने बांधा उत्साह
बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कोठी बाजार मंडल के अर्जुन वार्ड में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा जिला सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य श्रीमती ज्योति यदुवंशी, भाजपा जिला सोशल मीडिया सह संयोजक श्री मनीष मिसर एवं समाजसेविका श्रीमती ममता यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान
कार्यक्रम में सुपरवाइजर श्रीमती रूपा मिश्रा की उपस्थिति में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती लता ठाकरे, पद्मजा सेंगर एवं वंदना बंजारे तथा सहायिका श्रीमती अनीता एवं श्रीमती अनीता मोहबे का अतिथियों द्वारा शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
स्वच्छता के साथ हरित भविष्य का संकल्प
आंगनवाड़ी केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत कल्पतरु एवं मुनगा के पौधों का पौधरोपण किया गया। उपस्थित लोगों ने पौधों के संरक्षण एवं पर्यावरण संवर्धन का संकल्प लिया।
खेल गतिविधियों में बच्चों ने दिखाया उत्साह
कार्यक्रम में बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। अतिथियों ने बच्चों के साथ सहभागिता कर उनका उत्साहवर्धन किया। बच्चों को फल, फ्रूट, चॉकलेट एवं गुब्बारे वितरित कर उनके साथ खुशियां साझा की गईं।
हितग्राहियों को दी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी
इस अवसर पर हितग्राहियों एवं बच्चों के पालकों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं के लाभ एवं पात्रता के संबंध में जानकारी साझा की गई। सुपरवाइजर श्रीमती रूपा मिश्रा ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं उसकी उपयोगिता के बारे में जानकारी दी।
कार्यक्रम में इनकी रही सहभागिता
कार्यक्रम में खुशी यादव, अर्चना ठाकुर, शारदा मोहबे, सरिता राठौर, दीपा यादव, देविका सोनारे, दीप्ति कुंभारे, देविका कुमरे, लक्ष्मी साहू, बेबी कुशवाह,
मीना अड़लक, निर्मला उइके, चंद्रकला धोटे, दिव्या मस्कोले, पूजा ठाकरे, सरिता प्रजापति, लक्ष्मी प्रजापति, बबीता यादव, शोभा धुर्वे, गीता प्रजापति, पूजा ऊकंडे, प्रिया वागद्रे, अमरीन शेख, समीना शेख सहित अन्य कार्यकर्ता एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
सेवा, संस्कार और पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने आंगनवाड़ी केंद्र को बच्चों, पालकों और कार्यकर्ताओं के बीच संवाद एवं सहभागिता का केंद्र बनाया।