*कॉलेज में भारतीय ज्ञान परंपरा की 6 दिवसीय प्रतियोगिताएं संपन्न”
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शनिवार को भारतीय ज्ञान परंपरा पर आधारित विभिन्न साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन का समापन हुआ। कार्यक्रम में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री दीपक जैन सदस्य श्री भारत साहू अतिथि के रूप में उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत माता सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजन अर्चन से हुआ महाविद्यालय में भारतीय ज्ञान परंपरा के नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार चौबे ने स्वागत उद्बोधन देते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के राष्ट्रीय शिक्षा नीति में समावेश के उद्देश्य से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया साथ ही यह जानकारी दी की उच्च शिक्षा विभाग एवं शासन के पत्रानुसार महाविद्यालय स्तर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त छात्र-छात्राओं को जिला स्तर पर प्रतिभागी बनने का अवसर प्राप्त होगा।महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे ने छात्रों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भारतीय संस्कृति
को समझने तथा उसके क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया प्राचार्य डॉ.देवीसिंह सिसोदिया ने युवा पीढ़ी से अपनी भारतीय संस्कृति को संजोए रखने की अपील करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा के विभिन्न आयाम पर विस्तृत चर्चा की जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री दीपक जैन ने कहा कि सदियों से चली आ रही अपने संस्कृति को अक्षुण बनाए रखने में युवा पीढ़ी को आगे आने की जरूरत है भारतीय ज्ञान परंपरा के सहायक डॉ. अजाब खातरकर ने बताया की महाविद्यालय स्तर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन दिनांक 18 नवंबर को भाषण प्रतियोगिता से शुरु हुआ था जो आज अपने समापन अवसर पर है कॉलेज में हुई भाषण प्रतियोगिता में प्रथम दीपक साहू,कु.निशा धुर्वे द्वितीय एवं कु. रोशनी धुर्वे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया इसी तरह निबंध प्रतियोगिता में कु.निशा धुर्वे प्रथम, दीपक साहू द्वितीय, एवं आर्ची भूमरकर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के अंतर्गत कुमारी रोशनी धुर्वे प्रथम स्थान पर रही दीपक साहू द्वितीय एवं संतोषी कहार को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।लोक नृत्य प्रतियोगिता के अंतर्गत कु.शिवांगी उइके ने शानदार लोक नृत्य का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान अर्जित किए कु. रोशनी धुर्वे द्वितीय स्थान एवं आकांक्षा तुमडाम को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।लोकगीत में कु.आर्ची भूमरकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान पर माधुरी घोड़ाले रही। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बीएससी चतुर्थ वर्ष गणित की होनहार छात्रा अंजली वरकड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया द्वितीय स्थान पर रोशनी धुर्वे एवं तृतीय स्थान दो छात्रों ने अर्जित किया करीना एवं भविष्य खंडेलवाल।महाविद्यालय के भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ की तरफ से सभी प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किए छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथियों,प्राचार्य,एवं समस्त स्टाफ द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर उनको प्रोत्साहित किया गया एवं प्रतिभागी समस्त छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम का सफल संचालन श्री मोहित भोपते एवं आभार प्रदर्शन डॉ. अजाब खातरकर द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रो.राकेश सिसोदिया डॉ.यासमीन जिया, प्रो.कौशल किशोर कुशवाहा डॉ.देव कृष्ण मगर दे डॉ.दामोदर झारे, प्रो. खेमराज महाजन,श्री रत्नेश जैन,श्री रामभगत यादव,श्री आकाश प्रजापति श्री सौरभ कहार,श्री प्रकाश झरबडे, श्री आशीष काजोडे, श्रीमती भूमिका भोपते,श्रीमती शोभा मगरदे,श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







