*अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर भाषण प्रतियोगिता संपन्न** शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी त्रैमासिक कैलेंडर के अनुसार आज 16 नवम्बर 2024 अंतर्राष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस के अवसर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवीसिंह सिसोदिया के निर्देशन पर भारतीय ज्ञान परंपरा के नोडल अधिकारी डॉ अजय कुमार चौबे एवं सहायक डॉ. अजाब खातरकर के सक्रिय सहयोग से भाषण प्रतियोगिता संपन्न की गई जिसमें छात्र भविष्य खंडेलवाल छात्रा माधुरी घोडाले,पायल तुमडाम ने अंतरराष्ट्रीय सहिष्णुता दिवस पर अपने विचार व्यक्त किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवी सिंह
सिसोदिया, डॉक्टर साहेब राव झरबडे प्रो.हेमंत कुमार निरापुरे डॉ.अजाब खातरकर ने छात्रों को संबोधित करते हुए भारत में सहिष्णुता के संदर्भ में अंतर्राष्ट्रीय पटल की विवेचना करते हुए छात्र-छात्राओं को सहिष्णुता के व्यापक अर्थ से अवगत कराया कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन डॉ. अजय कुमार चौबे ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रो.दामोदर झारे द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रो.कौशल किशोर कुशवाहा,प्रो.राकेश सिसोदिया,प्रो.भूपेंद्र पाटनकर प्रो.खेमराज महाजन,शोभा मगरदे, श्री मोहित भोपते श्री राम भगत यादव श्री प्रेम सिंह ठाकुर सहित स्टाफ एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।







