*चोपना मंडल में शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन:*
*कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह चोपना मंडल के 9 शक्ति केंद्र – नूतनडांगा, चोपना, हिरापूर, आमडोह, सातालदेही, सिवनपाट, बादलपूर, आमढाना, और भोगईखापा – में दिनांक 14 नवंबर 2024, दिन गुरुवार को शक्ति केंद्र कार्यशाला का आयोजन उत्साह और जोश के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यशाला में मंडल अध्यक्ष विजय पाल, मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, युवा नेता बसंत डकुआ और मंडल संगठन पर्व सहयोगी आनंद प्रजापति, विकास बोस, राधे श्याम ऊईके की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यशाला के दौरान संगठन पर्व शक्ति केंद्र सहयोगी देवीप्रसाद जायसवाल, सागर मिश्रा, आशीष वागद्रे, राजेश अरोरा, जतीन आहूजा, गगन अग्रवाल, और नरेंद्र ऊईके ने भी अपनी भागीदारी से कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित किया। सभी ने संगठन को मजबूत करने और आगामी अभियानों में एकजुट होकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।*
*जिला अध्यक्ष बबला शुक्ला ने भी कार्यशाला को संबोधित किया। उन्होंने अपने प्रेरक विचार साझा करते हुए कहा, “संगठन के हर कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है।* *संगठित प्रयास और एकजुटता से हम हर लक्ष्य को हासिल कर सकते हैं।” उनके मार्गदर्शन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और प्रेरणा का संचार हुआ।*
*कार्यशाला का उद्देश्य संगठन के हर सदस्य को संगठित करना और मंडल को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए ठोस रणनीतियां तैयार करना था।* *सभी कार्यकर्ताओं ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग दिया।*







