गुरु नानक देव जी का 555 वा प्रकाश पर्व घोड़ाडोंगरी नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। गुरु सिंह सभा घोड़ाडोंगरी द्वारा एक पखवाडॉ पूर्व से ही गुरु नानक देव जी का प्रकाश पर्व बड़े ही उत्साह से मनाया जा रहा था। प्रतिदिन सुबह 5 बजे से नगर में ढोल मंजीरा की थाप के बीच प्रभात फेरी निकाली जा रही थी।
वहीं बुधवार को नगर में विशाल शोभायात्रा निकाली गई। आज शुक्रवार को स्थानीय गुरुद्वारा में सुबह से ही पूजा अर्चना भजन कीर्तन का आयोजन दोपहर 2 बजे तक होता रहा उसके उपरांत अरदास के बाद विशाल लंगर का आयोजन गुरुद्वारे में किया गया। जिसमें सभी नगर वासियों ने भोजन प्रसादी ग्रहण की।









Comments are closed.