घोड़ाडोंगरी में मनाया जनजाति_गौरव_दिवस

aघोड़ाडोंगरी में मनाया जनजाति_गौरव_दिवस

ईश्वरीय शक्ति के प्रतीक थे आदिवासी समाज के गौरव भगवान बिरसा — नेहा दीपक उइके

(घोड़ाडोंगरी)
15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुण्डा की जयन्ती पर सम्पूर्ण देश में जनजाति गौरव दिवस मनाया जा रहा है ।इसी कड़ी में घोड़ाडोंगरी भी भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती मनाई गई नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की पार्षद और आदिवासी नेत्री नेहा दीपक उइके ने बताया की भगवान बिरसा मुंडा जी
हमारे आदिवासी समाज के साथ देश का गौरव है उन्होंने देश के लिए प्राण दे दिए लेकिन अंग्रेजों के सामने झुके नही और देश और धर्म को बचाने के लिए प्रण प्राण से लगे रहे आज हमारा समाज नशे की लत से जूझ रहा है हमे जरूरत है एकजुट होकर समाज को नशे से मुक्त करना है आज उनके छाया चित्र में पुष्पांजलि अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने की और आदिवासी समाज की नशे से मुक्त करने की

शपथ ली इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी इसमे प्रमुख रुप से फुलनता तुमड़ाम,नीता ताराम,सविता ताराम,रमा यादव,प्रेमवती इवने,अनु इवने,इमरती इवने,निलिमा ताराम,रुचिका तुमडांम ,सचिन प्रमुख रूप से उपस्थित थी