ओबीसी महासभा के जिला उपाध्यक्ष बने हिमांशु सोनी
बैतूल। ओबीसी महासभा ने शहर के विकास नगर निवासी हिमांशु सोनी को जिला उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति ओबीसी महासभा के राष्ट्रीय संस्थापक सदस्यों, प्रदेश कार्यकारी प्रदेशाध्यक्षों की सहमति और बैतूल जिले के अध्यक्ष राजू नरेश मालवीय की अनुशंसा से की गई है। हिमांशु सोनी को यह जिम्मेदारी संगठन के संवैधानिक और सामाजिक उद्देश्यों के प्रति समर्पित कार्यों को ध्यान में रखते हुए सौंपी गई है।
हिमांशु सोनी से अपेक्षा की गई है कि वे ओबीसी महासभा की ओर से उन्हें सौंपी गई जिम्मेदारियों का निर्वहन संपूर्ण अनुशासन और मर्यादा के साथ करेंगे। संगठन ने उनसे यह भी आशा जताई है कि वे पिछड़ा वर्ग के संवैधानिक अधिकारों के लिए कार्य करते समय सभी धर्मों, जातियों, एवं वर्गों का सम्मान बनाए रखेंगे। हिमांशु सोनी को निर्देशित किया गया है कि संगठन द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन, आंदोलन, और ज्ञापन सौंपने जैसे कार्यक्रमों में भारतीय संविधान की आचार संहिता का पालन करें और किसी भी प्रकार के उल्लंघन से दूर रहें। ओबीसी महासभा ने हिमांशु सोनी और उनके परिवार, गांव, तथा क्षेत्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस नियुक्ति के माध्यम से हिमांशु सोनी से संगठन के हित में कार्यों की अपेक्षा की गई है ताकि समाज में ओबीसी वर्ग के संवैधानिक अधिकारों को मजबूती मिले और उनके हितों की रक्षा सुनिश्चित हो सके।







