शासकीय महाविद्यालय सारनी में आज दिनांक 14/11/224 को जिला स्तरीय महिला /पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर सुखदेव डोंगरे व श्रीमती भगवती डोंगरे परिवार सहित उपस्थित हुऐ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती पूजा अर्चना के साथ की गई इसके पश्चात् खिलाड़ियों का चयन किया गया जिसमें निर्णायक के रूप मे रोहित पाल व आयुर वर्मा ने अपनी भूमिका निभाई। सर्वप्रथम श्रीमती भगवती डोंगरे मैडम ने बच्चों से कहा स्वस्थ रहे और खेल से हमेशा जुड़े रहे।
इसके पश्चात् कार्यक्रम के मुख्य अतिथि परम आदरणीय डॉक्टर सुखदेव डोंगरे सर ने सर्वप्रथम भगवान बिरसा मुंडा के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया साथ ही खेल से हमेशा जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया व मतदाता जागरूकता के साथ राजतंत्र व लोकतंत्र में क्या अंतर है विस्तार से बताया। कार्यक्रम के इसी कड़ी में प्रभारी प्राचार्य श्री प्रदीप पंद्राम ने बच्चों से कहा की एक अच्छा श्रोता ही भविष्य में एक अच्छा वक्ता बनता है अन्त में स्पोर्ट्स के सहायक प्राध्यापक श्री मनोज नागले ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में डॉ. अंजना राठौर, डॉ. प्रतापिंग राजपूत, डॉ. राजेश हनौते, डॉ. हरीश लोखंडे एवं समस्त स्टॉप व बच्चे उपस्थित रहे।







