बाजार ढाना में. दीपावली का आयोजन

 

मंगलवार 12 नवम्बर को बाजार ढाना में. दीपावली का आयोजन किया गया जिसमें बैलो को सजा के गाँव मे एकत्र किया गया । तत्पश्चात बोरदया बाबा की पूजा अर्चना गांव के भूमका द्वारा किया एवं समस्त ग्रामीणो ने गाँव का बेलो के साथ का भ्रमण किया।

जिसमें हर घर में बैलो की आरती, पूजा अर्चना की गई और भगवान से अरबी फसल की कामना और मेघनाथ बाबा की पूजा की गयी। जिसमे मुख्य रूप से गाँव में बड़े बुजुर्ग हिमला वरकड़े, कन्नूलाल कवडे मुन्नी भगत, सुनिल मासाब, पार्षद योगेश कवडे, अजय तुमड़ाम कैलाश तुमड़ास, अमित वरकड़े, एवं भारी संख्या में महिलाये एवं सामीण मौजूद थे।