अखिल विश्व गायत्री परिवार एवम मॉर्निंग ग्रुप द्वारा दीपोत्सव पर्व पर 40 बच्चो को नए कपड़े वितरित किए।

अखिल विश्व गायत्री परिवार एवम मॉर्निंग ग्रुप द्वारा दीपोत्सव पर्व पर 40 बच्चो को नए कपड़े वितरित किए।

घोड़ाडोंगरी।अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी एवम नगर के मॉर्निंग ग्रुप के सहयोग से कान्हावाड़ी के पिपरीढाना बस्ती के गरीब 40 बच्चो को दीपोत्सव पर्व पर नई पोशाकों का वितरण किया गया । कार्यक्रम के संयोजक डा. श्री मनोज पाटनकर ने बताया की हर वर्ष दीपावली पर पिपरीढाना ग्राम में पहुंचकर पूरे गांव में मिष्ठान और जरूरी चीजें वितरित की जाती रही है लेकिन इस वर्ष ग्राम के 03 से 12 वर्ष तक के बच्चो को दीपोत्सव पर्व पर लगभग 40 बच्चो को नई ड्रेस सभी महानुभावो एवम मॉर्निंग ग्रुप के सहयोग से वितरण किया वही सभी को मिठाई खिलाकर दीपावली की बधाई दी गई । गायत्री परिवार के वरिष्ठ श्री राजेंद्र मालवीय द्वारा अपने उद्वोधन में

बच्चो को गीत सुनाया एवम उपस्थिति ग्रामीणों को संबोधित किया । श्री राकेश अग्रवाल जी द्वारा सभी को अपनी माताजी की स्मृति में गायत्री साहित्य वितरण किया गया ।श्री गणेश धुर्वे सर ने बच्चो एवम ग्रामीणों को मिष्ठान वितरित किया ।सभी लोगो को अपने बीच पाकर ग्रामीण बहुत खुश हुए । बच्चे ने नई ड्रेस पाकर अतिथियों को धन्यवाद प्रेषित किया वही आदिवासी लोकनृत्य कर सभी का दिल जीत लिया कार्यक्रम में उपस्थित गायत्री परिवार के तहसील

समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर,वरिष्ठ श्री राजेंद्र मालवीय,श्री सुनील शर्मा, सरपंच श्री नरेंद्र उइके, श्री राकेश अग्रवाल,श्री अनिल शर्मा, श्री मनोज अग्रवाल,श्री विजय साहू,विवेक खंडेलवाल,श्री गणेश धुर्वे सर,युवा समन्वयक खेमराज पवार,वासुदेव नागले,देवीप्रसाद जायसवाल,प्रदीप शर्मा,श्री गिरीश तुकदेव,श्री संतोष सोनी,श्री बंडू चापेकर,नंदराम

उइके, कुमानसिंह ,पायल उइके का योगदान प्रशंसनीय रहा कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक नितेश राठौर द्वारा किया गया एवम सभी का आभार डॉक्टर मनोज पाटनकर ने व्यक्त किया ।

Comments are closed.