बड़ा हादसा: स्टेट हाईवे पर मजदूरों से भरी ट्रॉली पलटी दो की मौत, 12 गंभीर रूप से घायल। मौके पर पहुंचे कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशीपुलिस अधीक्षक निश्चल झारियाएवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकका कमला जोशी रानीपुर।
कन्याकुमारी में नमक की फैक्ट्री में काम करते हैं मजदूर, ट्राली में सवार थे 17 लोग

रानीपुर।: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दिवाली मनाने कन्याकुमारी से घर लौट रहे मजदूर दुखद हादसे का शिकार हो गए।ग्राम बाकुड और डुल्हारा से कन्याकुमारी की नमक फैक्ट्री में मजदूरी करने वाले मजदूर रविवार को अपने घर लौट रहे थे तभी रास्ते में ट्राली पलट गई और दो लोगों की मौत घटना स्थल पर ही हो गई वहीं 12 घायल हो गए। इधर दुर्घटना सूचना मिलते ही बैतूल कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी पुलिस अधीक्षक निश्चल झरिया एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमला जोशी एवं एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और मौके का मुयाना कराकर जंगलों की खाई में सर्चिंग भी कराई जा रही है ताकि किसी भी प्रकार दुर्घटना में शिकार हुए लोग छूट न जाए इधर रानीपुर थाना प्रभारी अवधेश तिवारी ने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलते ही रानीपुर थाने की 100 डायल एवं समस्त स्टाफ भी मौके पर पहुंच गया था
कन्याकुमारी से दीपावली मनाने के लिए अपने घर ट्रेन से लौट रहे मजदूर बैतूल के रेलवे स्टेशन पर उतरे और वहां से ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर जा रहे थे । इसी दौरान बैतूल से सारणी मार्ग पर बंजारी माई के समीप ट्रैक्टर और नियंत्रित हो गया और ट्राली समेत पलट गया। ट्रैक्टर ट्राली में सवार 17 मजदूर में से बलराम (25) और श्रवण (24) की गंभीर चोट आने से मौके पर ही मौत हो गई । 12 मजदूरों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया है
रविवार सुबह हुए इस हादसे की खबर लगते ही पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के उपचार की व्यवस्था बनाई गई।
घायल मजदूरों ने बताया कि कन्याकुमारी के अलघर में स्थित नमक की फैक्ट्री में कार्य करते हैं। दीपावली के कारण सभी मजदूर त्रिकूल एक्सप्रेस से बैतूल पहुंचे । बैतूल रेलवे स्टेशन से अपना सामान लेकर कमानी गेट की ओर जा रहे थे तभी रास्ते में उन्हें एक ट्रैक्टर मिला।
ट्रैक्टर के चालक ने आमढाना तक उन्हें निशुल्क छोड़ देने का कहा तो सभी मजदूर उसमें सवार हो गए। बंजारी माई के समीप मोड में ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और पलट गया। ट्राली में सवार सभी मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस वह 100 डायल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से एक मरीज को गंभीर होने पर भोपाल रेफर किया गया बाकी का जिला अस्पताल में उपचार जारी है
Comments are closed.