*एकल नृत्य के शानदार प्रस्तुति के साथ युवा उत्सव संपन्न*

*एकल नृत्य के शानदार प्रस्तुति के साथ युवा उत्सव संपन्न*
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में आयोजित तीन दिवसीय युवा उत्सव के अंतिम दिन एकल नृत्य में प्रतिभागियों ने जमकर तालियां बटोरी एकल नृत्य के प्रभारी डॉ. देवकृष्ण मगरदे के निर्देशन तथा श्री मोहित भोपते के सहयोग से यह विधायक संपन्न हुई जिसमें निर्णायक मंडल डॉ.यासमीन जिया एवं डॉ. अजाब खातरकर ने अपनी भूमिका निभाई महाविद्यालय की छात्रा शिवानी धुर्वे, संतोषी कहार, साक्षी साहू, ने भाग लिया विशेष प्रस्तुति में चतुर्थ वर्ष के

छात्र दीपक साहू तथा आकाश अहाके,दीपांशु धुर्वे, चिंटू साहू, ने भी अपनी प्रस्तुति दी कार्यक्रम के अंत में युवा उत्सव के संयोजक डॉ अजय कुमार चौबे ने छात्रों को बताया कि आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आप अपनी-अपनी विधाओं में अच्छी तैयारी करें ताकि बेहतर प्रस्तुतीकरण हो सके। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.देवी सिंह सिसोदिया ने छात्रों को सफलता के गुण बताए। कार्यक्रम का संचालन मोहित भोपते के द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन डॉ.अजाब खातरकर ने प्रस्तुत किया कार्यक्रम में महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी प्रो. हेमंत कुमार निरापुरे, डॉ. साहेबराव झरबडे, डॉ.नंदकिशोर पवार प्रो.राकेश सिसोदिया,प्रो. कौशल किशोर कुशवाहा डॉ.दामोदर झारे प्रो.भूपेंद्र पाटनकर, प्रो.खेमराज महाजन, श्री आकाश प्रजापति, श्री सौरभ बनछोडिया,श्री रामभगत यादव,श्रीमती शोभा मगरदे, श्री आशीष काजोड़े सहित महाविद्यालय समस्त स्टाफ एवं छात्र मौजूद रहे

Comments are closed.