जादू नही विज्ञान हे समझना, समझाना आसान हे कार्यक्रम आयोजित
घोड़ाडोंगरी । शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी में विकासखंड स्तरीय जादू नहीं विज्ञान है समझना समझाना आसान है कार्यक्रम गुरुवार 24 अक्टूबर को घोड़ाडोंगरी विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने अंधविश्वास को दूर भगाने वाले प्रयोग द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया। इन प्रयोगों के अंतर्गत भगत भूमिका करने वाले बाबा द्वारा भोली भाली ग्रामीण जनता को गुमराह करने वाले प्रयोग विज्ञान की कसौटी पर जांच कर दिखाए गए।इन प्रयोगों में यज्ञ कुंड में घी डालकर आग जलाना, पानी छिड़क कर आग प्रज्वलित करना,कांच के पात्र को गायब करना, भूत की गुड़िया को गलाना, और पीलिया झड़ाना जैसे क्रियाकलापों को वैज्ञानिक अवधारणाओं द्वारा समझाया गया। तीन जजों की पैनल ने इन प्रतिभागियों के प्रस्तुतीकरण को बारीकी से देखा। इस
प्रतियोगिता में चयनित पांच प्रतिभागी दिनांक 26 अक्टूबर 2024 को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे जो कि एमएलबी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैतूल में आयोजित की जाएगी। उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित पार्षद श्रीमती नेहा दीपक उइके एवम श्री सोनू खनूजा जी ने विद्यार्थियों को अंधविश्वास से दूर रहने एवं विज्ञान के प्रति रुचि जागृत करने के लिए प्रेरित किया ।
Comments are closed.