*”चोपना मंडल में भाजपा कार्यकारिणी बैठक संपन्न: सदस्यता अभियान को मजबूती देने का संकल्प”*
*आज ग्राम पूंजी के हरि मंदिर में भाजपा चोपना मंडल की कार्यकारिणी बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबल शुक्ला जी ने अपने करकमलों से कार्यकर्ताओं को सदस्यता दिलाई और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए। बैठक का संचालन मंडल अध्यक्ष विजय पाल जी द्वारा कुशलतापूर्वक किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी किशोर वरदे जी, जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष महेश्वर सिंह चंदेल जी, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश मीडिया
प्रभारी अबीज़ार हुसैन जी, और जिला पंचायत सदस्य सीमा तपन विश्वास जी जनपद प्रदीप विश्वास जी मंडल उपाध्यक्ष बापी बैन, संजय महत्व, राधेश्याम जी, मंडल महामंत्री अरविंद धुर्वे, मोर्चा के अध्यक्ष भैया लाल, दिनेश सिंह, क्यू लाल यादव, स्मिता मंडल, मृत्युंजय सरकार, और सरपंच अर्जुन लविशकर,पांडू सिंह मर्सकोले, सहनवाती कवाडे, शरबती बारस्कर, और साथ-साथ रामसू बैठे, बसंत डाकुआ, दिलीप धुर्वे, रंगलाल ऊईके, सुरेश शील, तपन मंडल, चैतन्य राय, संगीता पांडे, और अशोक मंडल सहित भाजपा के जय श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी इस बैठक में उपस्थित थे।*
*बैठक में श्री आदित्य बबल शुक्ला जी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक पदाधिकारी को 50 से अधिक सदस्य बनाना आवश्यक है और प्रत्येक सदस्य को ₹100 का सदस्यता शुल्क जमा करना होगा, तभी वे सक्रिय सदस्यता के लिए पात्र माने जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन को और मजबूत करने के लिए प्रेरित किया और सदस्यता अभियान को अधिक प्रभावी बनाने के लिए सभी से संकल्प लेने का आग्रह किया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने और अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।*
Comments are closed.