कॉलेज में युवा उत्सव गतिविधियों का आयोजन
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में शासन के निर्देशानुसार महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में युवा उत्सव संयोजक डॉ अजय चौबे द्वारा युवा उत्सव गतिविधि 2024 -25 की 23/10/24 से 25/10/24 तक चलने वाली तीन दिवसीय गतिविधियों का प्राचार्य सहित समस्त स्टाफ द्वारा मां सरस्वती एवं युग पुरुष विवेकानंद के छायाचित्र चित्र पर पूजन अर्चन कर शुभारंभ किया गया, इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया द्वारा छात्रों को युवा उत्सव गतिविधियों में बढ़ चढ़कर
भाग लेने हेतु प्रोत्साहित किया, महाविद्यालय के मीडिया सेल प्रभारी प्रो हेमंत निरापूरे द्वारा छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि युवा उत्सव आपके लिए वह मंच है जो आपकी प्रतिभा को आपके अंदर से बाहर लाकर लोगों तक प्रस्तुत करने के लिए प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है, युवा उत्सव गतिविधि अंतर्गत आज कॉलेज में साहित्यिक गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें भाषण वाद विवाद एवं प्रश्न मंच प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें छात्र दीपक साहू, रोशनी धुर्वे साक्षी साहू नीति सहित अन्य प्रतिभागियों ने भाग लिया , कार्यक्रम का संचालन मोहित भोपते एवं आभार प्रदर्शन आकाश प्रजापति, द्वारा किया गया इस अवसर पर महाविद्यालय से समस्त स्टाफ एवं छात्र उपस्थित रहे l
Comments are closed.