घोड़ाडोंगरी में समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

घोड़ाडोंगरी में समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का हुआ शुभारंभ

(घोड़ाडोंगरी ) घोड़ाडोंगरी ब्लॉक मुख्यालय में समुदाय प्रबंधित प्रशिक्षण केंद्र का मंगलवार को भाजपा मण्डल अध्यक्ष राजेश महतो द्वारा किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने जानकारी देते हुए कहा कि जीविका से जुड़े हुए जिले के किसी भी प्रखंड के जीविका दीदी हो या कैडर को आवासीय प्रशिक्षण देने की जरुरत पड़ेगा तो घोड़ाडोंगरी में प्रशिक्षण देने की सुविधा मिल जाएगी। यह केंद्र पूर्ण रुप से जीविका दीदी द्वारा संचालित किया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान रहने और खाने की सुविधा रहेगी। ट्रैनिंग के दौरान जो खाना मिलेगा, वह जीविका दीदी ही बनाकर खिलाएगी।

जीविका परियोजना से जुड़े किसी भी तरह का रोजगार का ट्रेनिंग देने की सुविधा होने से कैडरों और समुह से जुड़े कर्मियों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र मालवीय , प्रदेश मंत्री दीपक उइके ,मण्डल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा,इंदल यादव,आशीष वागद्रे,आभाष मिश्रा,देवीप्रसाद जायसवाल,शनवती वरकड़े उपस्थित थे,

Comments are closed.