घोड़ाडोंगरी । नवरात्रि के पावन पर्व पर नगर के युवा सुयश गुल पोपली ने अपना जन्मदिन केक काटकर नहीं मनाया । उन्होंने सेंट्रल चौक में स्थापित मां भवानी के दरबार में दीए जलाकर अपने जन्मदिन का उत्सव मनाया । देखे वीडियो
इस अवसर पर उन्होंने आरती में आने वाले श्रद्धालुओं को साबूदाने की खिचड़ी का प्रसाद वितरण कर इस उत्सव को सेलिब्रेट किया । नवरात्रि के इस पावन पर्व पर गुल के जन्मदिन को लोगों ने भी खूब सेलिब्रेट किया और उन्हें उज्जवल भविष्य की मंगल कामना करते हुए आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।



Comments are closed.