*स्वच्छता का संदेश लेकर नगर परिषद की टीम पहुंची गुरूसाहब स्कूल*
*स्वच्छता क्विज आयोजित कर बांटे पुरस्कार*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत बच्चों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाने के लिए नगर परिषद की टीम मंगलवार को गुरूसाहब स्कूल पहुंची. सीएमओ सैयद आरिफ हुसैन के नेतृत्व मे टीम मे शामिल नप के सहायक राजस्व निरीक्षक दीपक आर्य एवं हेमेन्द्र धुर्वे और इबरार कुरैशी , संजय बाल्मीकि ने बच्चों को स्वच्छता का संदेश दिया. इबरार कुरैशी ने बच्चों को घरों से निकलने वाले कचरे को अलग
अलग तरीके से संग्रहण एवं निष्पादन के तरीक़े बताऐ. व्यक्तिगत एवं सामुदायिक स्वच्छता की विस्तृत जानकारी देने के बाद नगर परिषद की टीम ने बच्चों से स्वच्छता पर आधारित सवाल किए. सही जवाब देने वाले बच्चों को सीएमओ एवं स्कूल प्राचार्य ने पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए. इस अवसर पर नगर परिषद की टीम के साथ स्कूल से यश खरे , कृष्णा गुजरे एवं शिक्षिका ज्योति गावंडे ने सक्रिय सहयोग दिया.*
Comments are closed.