*प्रतिभाएं देश और समाज की पूंजी : किराड़ कर्मचारी समिती बैतूल*

प्रमोद सूर्यवंशी

*प्रतिभाएं देश और समाज की पूंजी : किराड़ कर्मचारी समिती बैतूल*
* *नीट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर एमबीबीएस के लिए चयनित कु. नम्रता हारोडे का किराड़ कर्मचारी समिति ने किया सम्मान।*
अंबाडा निवासी *कि.कर्म.समिति सदस्य– शिक्षक राजेश हारोडे एवं आमला शास. चिकित्सालय में नर्सिंग ऑफिसर सपना हारोडे* की छोटी बेटी

*कु .नम्रता ने neet ug में 641 अंक प्राप्त कर एमबीबीएस* कोर्स हेतु शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय विदिशा में एडमिशन प्राप्त किया। मेधावी नम्रता की इस उपलब्धि ने परिवार के साथ –साथ समाज का नाम भी रोशन किया है। किराड़ कर्मचारी समिति के संरक्षक जीडी नरवरे,संजय घिडोडे,नरेशचंद्र हरोड़े, डा अशोक नरवरे, इंजी.बसंतसूर्यवंशी, रा मदयालबारपेटे(बडोरा),चंद्रकांत बनखेड़े ,शिवदास सोलंकी,अलकेश बनखेड़े ने इनके निवास (अन्नधारिया ग्राम ) जाकर नम्रता और इनके माता,पिता को सम्मानित किया,और उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि प्रतिभाएं देश व समाज की पूंजी होती है इन्हें आगे बढ़ाकर ही हमारा राष्ट्र और समाज मजबूत होगा।कर्मचारी समिति बैतूल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिये कृत संकल्पित है।

Comments are closed.