क्षेत्र में सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए बिजासन धाम पद यात्रियों का जत्था हुआ रवाना

प्रकाश सराठे

क्षेत्र में सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए बिजासन धाम पद यात्रियों का जत्था हुआ रवाना रानीपुर। प्रतिवर्षा अनुसार इस वर्ष भी क्षेत्र में सुख समृद्धि व खुशहाली के लिए ग्राम रानीपुर व कुही के ग्रामीणों द्वारा पैदल यात्रियों का 2 जत्था शनिवार रवाना हुआ जत्था रवाना होने से पूर्व में ग्रामीणों द्वारा माता रानी की आकर्षक झांकी सजाई गई जो की मुख्य मार्गो से होकर गुजरी ग्रामीणों द्वारा जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया उसके पश्चात काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद ग्रामीणों द्वारा जत्था को रवाना किया गया एवं रास्ते में पढ़ने वाले जुवाड़ी ग्राम के घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो ने जत्था में उपस्थित सारे श्रद्धालुओं का तिलक

लगाकर भव्य स्वागत किया गया एवं माता बिजासन का पूजन अर्चन करने के पश्चात जत्था को आगे की ओर के लिए रवाना किया जत्था में उपस्थित ग्राम कुही के उपसरपंच कमलेश झल्लारे द्वारा बताया गया कि कुही एवं रानीपुर के ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र में सुख समृद्धि व अच्छी बारिश के लिए ग्रामीणों द्वारा प्रतिवर्ष माता बिजासन धाम के लिए पैदल यात्रियों का जत्था रावना होता है जोकि नवरात्रि के 1 दिन पूर्व उड़िया मंदिर पहुंचकर भव्य भंडारे का आयोजन कर नवरात्रि के प्रथम दिन माता बिजासन धाम का पूजन अर्चन करने के पश्चात जाता में सम्मिलित सभी युवक युवतियां अपने घर की ओर लौटते हैं।

जत्था को रवाना करने में घोड़ाडोंगरी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र कुमार महतो,मयंक महतो, जनपद सदस्य मोनिका भगवान दास सिनोटिया, उप सरपंच राजू बढ़िया, पूर्व सरपंच पूरन र्धुर्वे, उपसरपंच धीरेन्द्र सिंह ठाकुर, पूर्व जनपद सदस्य कमलेश झल्लारे,अरुण वर्मा विशाल झल्लारे, आशीष पटेल, विक्रम झललारे, शाहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित थे

Comments are closed.