स्वच्छता ही सेवा थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वा स्थापना दिवस मनाया

 

स्वच्छता ही सेवा थीम पर राष्ट्रीय सेवा योजना का 55 वा स्थापना दिवस मनाया
शासकीय महाविद्यालय भेरूंदा में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 55 वा स्थापना दिवस मनाया गया। स्वच्छता ही सेवा थीम पर आधारित इस कार्यक्रम के अतिथि श्री मानसिंह चित्तौड़ एवं श्री भूपेंद्र ढोके पूर्व एन.एन.एस स्वयंसेवक तथा अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर फातिमा खान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना तथा युवाओं के प्रेरणा स्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस हेतु सरस्वती वंदना की प्रस्तुति सुश्री नीति जयवंश ने दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में उपस्थित सभी स्वयंसेवकों द्वारा अतिथियों का एन.एन.एस लक्ष्य तथा आह्वान गीत की प्रस्तुति के साथ स्वागत हस्त निर्मित गुलदस्तों तथा स्वागत गीत के साथ किया गया। स्वागत गीत के लिए सुश्री

महिमा हरियाले शर्मिला हरियाले एवं भूपेंद्र ढोके ने अभिनन्दन किया । प्राचार्य द्वारा स्वयंसेवकों को स्वच्छता ही सेवा थीम पर व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन हेतु अपील की गई। कार्यक्रम में स्वच्छता ही सेवा थीम पर निर्मित पोस्टर का अनावरण किया गया। पोस्टर निर्मित करने वाले स्वयं सेवक विषाखा यदुवंषी स्वाति पैठारी सरिता मंडलेकर अमिता हरियाले चचंल रागनी । छात्र छात्राओं द्वारा एन.एन.एस का विस्तृत परिचय के साथ स्वच्छता ही सेवा पर विचार व्यक्त किये विचार व्यक्त करने वाले स्वयंसेवक सुजल यादव गजेन्द्र सोनी नीति सरिता महिमा अनुराग यादव रितेश बरखने स्वाति हरियाले तथा देश भक्ति गीत गाए । एन.एन.एस स्वयंसेवकों को एन.एन.एस बैच तथा एन.एन.एस डायरी प्रदान कर अतिथि द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनुष्का तथा कार्यक्रम में आभार व्यक्त डॉ. भारत सिंह हरियाले के द्वारा किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ तथा अधिकाधिक छात्र छात्राएं उपस्थित रहे

Comments are closed.