जिला अध्यक्ष ने गांव गांव जाकर चलाया सदस्यता अभियान
अधिक से अधिक सख्यां मे सदस्यता बनाना ही पंडित दीनदयाल जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी – बबला शुक्ला
बैतूल / चिचोली । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे संगठन पर्व के अन्तर्गत बुधवार 25 सितंबर को भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के जयन्ती के अवसर पर जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला के उपस्थिति में चिचोली नगर मंडल के सभी बूथों पर विभिन्न कार्यक्रमों के साथ महासदस्यता अभियान के साथ मनाई गई। बुधवार को पार्टी के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता प्रत्येक बूथों पर जाकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा कर उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और घर घर जाकर लोगों को भाजपा की विचारधारा से जोड़ते हुए उन्हें पार्टी का सदस्य बनाया गया । पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला द्वारा ग्राम पंचायत जोगली, बिघवा, बोरी, रोझड़ा एवं नगर परिषद चिचोली में प्रवास किया और दीनदयाल जी की
छायाप्रति पर पुष्पांजलि अर्पित कर, स्वच्छता अभियान चलाया जिला अध्यक्ष द्वारा सदस्यता अभियान की समीक्षा कर नए सदस्य बनाने का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए, वही जनपद पंचायत स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर नगर मंडल पदाधिकारी द्वारा पुष्प माला अर्पित किया गया । इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल सिंह कुशवाहा, मंडल प्रभारी रंजीत सिंह, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष मालवीय, मंडल अध्यक्ष नितेश आवलेकर, सोसायटी अध्यक्ष मुकेश मालवीय महामंत्री अमन पटेल किसान मोर्चा कृष्णा सोनी,भाजयुमो जिला मंत्री अमन अवलेकर, भीम पटेल जोगली, शिवचरण रावते जोगली, शिव यादव बिघवा, श्रीराम यादव बिघवा, संतोष यादव बोरी, रामहर्ष यादव बोरी, रानी गुप्ता, सुमन बिहार, राजकुमार राठौर रोझड़ा, गौरा राठौर आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Comments are closed.