उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के तीन छात्र खिलाड़ियों का मध्य क्षेत्र कबड्डी प्रतियोगिता में चयन ।
घोड़ाडोंगरी ।जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार 21 सितंबर को शा उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चिचोली में हुआ। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी के पांच खिलाड़ी विकासखंड स्तरीय प्रतियोगिता से चयनित होकर पहुंचे थे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में इन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। पांच में से तीन खिलाड़ियों का मध्य क्षेत्र कबड्डी प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। ये खिलाड़ी अंडर-19 आयु वर्ग में राहुल
इरपाचे12वीं गणित एवं आकाश वरकडे 12वीं कला संकाय तथा अंडर 17 आयु वर्ग में निहाल परपची 11वीं कला संकाय हैं l इस शानदार उपलब्धि पर प्राचार्य एम आर निरापुरे एवं समस्त उत्कृष्ट विद्यालय घोड़ाडोंगरी स्टाफ ने तीनों खिलाड़ियों को तथा कोच भीम यादव को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Comments are closed.