* कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस*

* कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस*
पूर्व छात्रा साक्षी उईके ने सुनाई अपनी स्वरचित कविता
शासकीय महाविद्यालय घोड़ाडोंगरी में कार्यक्रम प्रभारी प्रो हेमंत निरापुरे द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया के संरक्षण में आज 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया गया ,इस कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में महाविद्यालय की पूर्व छात्रा कुमारी साक्षी उईके को आमंत्रित किया गया था, जिसने अपनी स्वरचित हिंदी कविताओं का पाठ कर महाविद्यालय में सभी को मंत्र मुक्त कर दिया, इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के हिन्दी विषय के सहायक प्राध्यापक एवं प्राचार्य डॉ.देवी सिंह सिसोदिया एवम विशिष्ट अतिथि साक्षी को ऊईके पुष्प गुच्छ देकर महाविद्यालय स्टाफ एवं छात्रों द्वारा सम्मान किया गया , हिंदी दिवस पर संबोधन में प्राचार्य डॉ देवीसिंह सिसोदिया ने अपने उद्बोधन में हिंदी की विकास गाथा को को विस्तार पूर्वक बताया और हिंदी के महत्व को बताते हुए उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है जब हिंदी को संयुक्त राष्ट्र संघ मे हिंदी को मान्यता मिले, और इसके लिए प्रयास किए जाने की जरूरत पर बल दिया, हिंदी दिवस के कार्यक्रम प्रभारी प्रो.हेमंत निरापूरे द्वारा हिंदी को प्रत्येक जन के मन तक पहुंचाने की अपील की, कार्यक्रम में प्रो.भूपेंद्र पाटनकर डॉ

यासमीन जिया ने भी अपने विचार व्यक्त किया महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ.नंदकिशोर पवार ने साक्षी की प्रतिभा को देखते हुए, सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में किसी भी शहर के मंच पर इस छात्र को प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है तो उसके आने जाने का व्यय उनके द्वारा वहन किया जाएगा, कार्यक्रम का संचालन डॉ अजय कुमार चौबे ने किया एवं आभार प्रदर्शन डॉ देवकृष्ण मगरदे द्वारा व्यक्त किया गया कार्यक्रम में समस्त स्टाफ एवं महाविद्यालय के छात्रा -छात्राएँ उपस्थित रहे…

Comments are closed.