भाजपा युवामोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई संपन्न

भाजपा युवामोर्चा मंडल घोड़ाडोंगरी की सदस्यता अभियान को लेकर बैठक हुई संपन्न

भारतीय जनता युवा मोर्चा के मंडल स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक नगर घोड़ाडोंगरी में आयोजित हुई बैठक में प्रमुख रूप से भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंदौर के दिग्गज युवा नेता गंगा पांडे उपस्थित रहे बैठक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे जिला के महामंत्री संतोष टेकाम अंशुल राजपूत जिला मंत्री आदर्श मालवीय सागर मिश्रा सहित भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश अरोड़ा ,देवीप्रसाद जायसवाल, आशीष वागद्रे, भाजपा नगर अध्यक्ष आभास मिश्रा, भाजपा मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र राठौर उपस्थित रहे बैठक का संचालन युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे के द्वारा किया गया उनके द्वारा सदस्यता अभियान को लेकर मंडल के आठ शक्ति केंद्रों में प्रभारी नियुक्त किए गए एवं सदस्यता अभियान की मंडल में कार्य की गति को लेकर जिलाध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि श्री गंगा पांडे जी को अवगत कराया बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष गंगा पांडे ने बताया कि भारत में सैकड़ो पार्टियां है परंतु कार्यकर्ता आधारित पार्टी केवल भारतीय जनता पार्टी है भारतीय जनता पार्टी में दो प्रकार के कार्यकर्ता होते हैं एक जो अपनी मेहनत और पार्टी की सेवा करके आगे बढ़ते हैं वहीं दूसरी प्रकार के कार्यकर्ता किसी विशेष नेता की जी हुजूरी करके आगे बढ़ते हैं जो ज्यादा दिन तक नही चलते ।

हमें ऐसे कार्यकर्ता का निर्माण करना है जो बूथ स्तर तक का कार्यक्रमों को गंभीरता से संपन्न कराए आने वाला समय भारतीय जनता पार्टी में केवल युवाओं का है इस बात को हमें विशेष ध्यान देना है इसलिए हमें पार्टी समय-समय पर कार्यक्रम देते रहती है। संगठन में अपना वजूद मजबूत करने का सदस्यता अभियान सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम है जिसको बढ़-कर कर सभी कार्यकर्ता करेंगे जिससे पार्टी एवं स्वयं की मजबूती सुनिश्चित होगी। बैठक में जिलाध्यक्ष भास्कर मगरदे ने कार्यकर्ताओं को बताया कि बैतूल जिले को एक लाख 15 हज़ार नए सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है जिसे आसानी से हम हासिल कर लेंगे आज भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्र एवं राज्य की सरकार जनकल्याणकारी योजनाएं प्रदेश एवं देश में चल रही है जिसका लाभ आमजन को सीधा पहुंच रहा है जिसके चलते आम आदमी भारतीय जनता पार्टी से खुद ही जुड़ना चाह रहा है हमें केवल एक माध्यम बनना है बैठक में कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त जनजाति मोर्चा के पूर्व उपाध्यक्ष प्रशांत उईके ने किया।
बैठक में मंडल के महामंत्री वासु प्रधान, मुकेश गायकवाड, उपाध्यक्ष संजय पवार, सीताराम धुर्वे, अंकित सरयाम,मीडिया प्रभारी बृजेश धुर्वे, नगर अध्यक्ष दुर्गेश यादव, रमेश पाखरे,उपाध्यक्ष जसमीत सिनोटिया,सोसल मीडिया से संदीप भलावी, रंजीत वर्मा, आकाश वर्मा, पूजेश मालवीय, फरदीन हुसैन,दीपक गोडबोले, हिमांशु कहार,आदित्य कहार सहित एक दर्जन नए कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित रहे।

Comments are closed.