भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया कार्यशाला को संबोधित

प्रमोद सूर्यवंशी

*भाजपा सदस्यता अभियान के निमित आमला सारणी विधानसभा स्तरीय कार्यशाला संपन्न*
_________________________
*आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने दिलवाई पुनःसदस्यता*
________________________
भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला , विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने किया कार्यशाला को संबोधित*
_________________________

भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व 2024 अन्तर्गत चल रहे राष्ट्रिय सदस्यता अभियान के निमित आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र की विधानसभा स्तरीय कार्यशाला भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के मार्गदर्शन में विधानसभा क्षेत्र के सभी संगठनात्मक मंडलों के कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में बोड़खी स्थित विधायक निवास सह कार्यालय में संपन्न हुई।
कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा के आदर्श पण्डित दीनदयाल उपाध्याय एव डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एव माल्यार्पण कर हुआ। इस अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे को भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने पुनः भाजपा की सदस्यता ग्रहण कारवाई।
विधानसभा स्तरीय कार्यशाला में कार्यकर्ता पदाधिकारीयो को संबोधित विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे के कहा की पिछले आम चुनाव व विधानसभा चुनाव में प्रचंड विजय एव भाजपा सरकार के अच्छे कार्य के पीछे भाजपा कार्यकर्ता की मेहनत और संघर्ष है। चुनावो से इतर भाजपा के चिंतक और विचारको के द्वारा लगातार संगठन विस्तार की दीर्घकालीन रणनीति एव अभियानों से भाजपा सत्ता व संगठन से बूथ तक का कार्यकर्ता भी सतत संपर्क में रहता है
भाजपा एक राजनीति दल नही अपितु एक परिवार की तरह कार्य करती है और यह सदस्यता अभियान परिवार के विस्तार की अभिनव पद्धति है ।

भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला ने कहा की सदस्यता अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण अभियान है इसका मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। सदस्यता अभियान सर्वस्पर्शी एव सर्वसमावेशी है जिसमे भाजपा शीर्ष से बूथ स्तर तक का कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहा है । इस अभियान में प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक सदस्य बना हमारा सर्वोच्च लक्ष्य है। कार्यकर्ताओ की सक्रियता एवम उत्प्रेरण से ही भाजपा चुनाव में एतिहासिक विजय श्री प्राप्त कर पाई है।
सदस्यता अभियान में कार्यकर्ताओ को बूथ पर निर्धारित कार्ययोजना पर कार्य कर नेतृत्व द्वारा निर्धारित लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन संगठन को अपना समय देना है।
भाजपा जिला महामंत्री और सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी कमलेश सिंह के द्वारा कार्यकर्ता पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत कर अभियान के निमित संगठन के द्वारा निर्धारित करणीय कार्य और लक्ष्य की जानकारी दी।
कार्यशाला का संचालन जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने किया एव जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने आभार व्यक्त किया

 

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे जिला महामंत्री कमलेश सिंह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव रामकिशोर देशमुख यशवन्त यादव, यदुराज सिंह रघुवंशी किसन सिंह रघुवंशी चिरोंजी पटेल, भरत पटेल , हरी यादव अशोक नागले गुणवंत सिंह चड्डा समेत सभी संगठनात्मक मंडलों से मंडल पदाधिकारी मोर्चा प्रकोष्ठ एवम बूथ पदाधिकारी एवम जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।

Comments are closed.