*पुस्तकों से दोस्ती करें और उनकी बात सुनें :- श्री जेपी यादव*

 

घोड़ाडोंगरी ।संभागीय उपायुक्त जन जातीय कार्य विभाग श्री जेपी यादव ने घोड़ाडोगरी विकासखंड का भ्रमण किया I भ्रमण के दौरान श्री यादव द्वारा बालक हायर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल स्कूल का निरीक्षण किया, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में विकासखंड के प्राचार्यों की बैठक ली तथा मॉडल स्कूल में प्राथमिक एवं माध्यमिक शिक्षकों से प्रेरणा संवाद किया I
प्रेरणा संवाद मे उन्होंने शिक्षकों को समय पर विद्यालय पहुंचाने तथा समय पश्चात विद्यालय छोड़ने के निर्देश दिएI उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी के कारण समाज में सम्मान मिला हैI हमारे जीवन की सारी आवश्यतायें नौकरी के कारण पूरी हो रही हैं I इसलिए इसका सम्मान करना चाहिएI शिक्षकों को अपने शारीरिक और

मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए I उन्होंने यह भी कहा की पुस्तकें सबसे अच्छी दोस्त होती हैं I वे हमें राह दिखाती हैं और विचारशील बनाती हैं I मोबाइल की बजाय किताबों से दोस्ती ज्यादा फायदेमंद है Iप्राथमिक शिक्षा विद्यार्थी जीवन की नींव है, अगर वह कमजोर होगी पूरा जीवन प्रभावित होगा I बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों का भी विकास करें I प्राचार्य की बैठक में श्री यादव ने कहा कि अपनी अधीनस्थ प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं का नियमित निरीक्षण करें ताकी वहां के शैक्षणिक स्तर में सुधार हो सके I अतिथि शिक्षकों के जो पद रिक्त

रह गए हैं उन्हें तत्काल भरा जावे I बोर्ड परीक्षा परिणाम में सुधार हेतु तत्काल कार्य योजना तैयार कर उसका क्रियान्वयन किया जाए I
बालक हायर सेकेंडरी स्कूल में प्राचार्य एवं शिक्षकों को विद्यार्थी की उपस्थिति बढ़ाने तथा परीक्षा परिणाम बेहतर बनाने हेतु आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए I मॉडल स्कूल की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की I
भ्रमण के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हाकम सिंह रघुवंशी, प्राचार्य श्री विवेक तिवारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री पी. सी. बोस उपस्थित रहे I

Comments are closed.