शिक्षक दिवस पर पुराने छात्र ने माध्यमिक शाला को प्रोजेक्टर और लैपटॉप देने की ,की घोषणा

बच्चों को फेल होने पर हताश नहीं होना चाहिए

बांसपुर मैं प्राथमिक माध्यमिक एवं हाईस्कूल द्वारा संयुक्त रूप से शिक्षक दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । इस कार्यक्रम में बांसपुर सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर इंजीनियर पद से रिटायर हुए सालीवाडा के कालूराम दरशयामकर ने माध्यमिक शाला के बच्चों को स्मार्ट शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोजेक्टर और लैपटॉप देने की घोषणा की। उन्होंने इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को फेल होने पर हताश नहीं होना चाहिए । मैं भी फेल हुआ था और उसके बाद मैं शिक्षा का महत्व को पहचाना और इंजीनियर के पद पर पहुंचा । मेरी बेटी भी फेल हुई और आज क्लास वन ऑफिसर है। इस अवसर पर प्राचार्य एम एल आहाके ने कहा कि अनुशासन के साथ शिक्षा ग्रहण करना चाहिए उन्होंने दसवीं में 90% अंक प्राप्त करने वाले स्कूल के विद्यार्थियों को अपनी ओर से ₹10000 देने की घोषणा की ।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन शिक्षक दशरथ धुर्वे ने किया । इस अवसर पर प्राइमरी माध्यमिक और हाई स्कूल के शिक्षकों का शाल श्रीफल से सम्मान किया गया और पेन डायरी भेंट की गई। इस अवसर पर शिक्षिका सीमा असवार ने कहा कि जो शिक्षा का दूध पीता है वह दहाड़ता है । शिक्षक जीवन जीने की कला सिखाते हैं। शिक्षक त्रिभुवन वर्मा ने कहा कि माता-पिता के बाद गुरु का दर्जा है हमारे शिक्षकों ने हमें इस लायक बनाया कि आज हम यहां बैठे हैं आप भी पढ़ लिखकर अच्छे नागरिक बने मेहनत करोगे तो जीवन में कुछ बनोगे
बच्चे साथ में मेहनत नहीं करें तो हमारी मेहनत व्यर्थ है । उन्होंने दसवीं में 90% अंक प्राप्त करने वाले स्कूल के सभी विद्यार्थियों को पांच ₹5000 देने की घोषणा की ।रामकृष्ण मालवीय ने भी सभी शिक्षकों का सम्मान किया।

कार्यक्रम में श्री एम एल अहाके जी
श्री के आर दरश्यामकर सेवानिवृत्त इंजीनियर
श्री के एस वरकड़े सर
श्री मंगल सिंह धुर्वे जी सेवानिवृत्त इंजीनियर
श्री रामकृष्ण मालवीय जी
श्री त्रिभुवन वर्मा जी
श्री दीपक अहिरवार जी
श्री संजय वर्मा जी
श्री संजीव प्रजापति जी
श्री ज्ञान सिंह तेकाम जी
श्री तिवारी सिंह काजले जी
श्री मदरसा तेकाम जी
श्री श्रीराम मर्सकोले जी
श्री रामप्रसाद मर्सकोले जी
श्री दशरथ धुर्वे जी
श्रीमती राधिका खाड़े
श्रीमती रूकमा इवने जी
श्रीमती राखी निरापुरे
श्रीमती रागिनी प्रजापति
श्रीमती बिंदिया कास्दे
श्रीमती नमिता भट्ट
श्रीमती सीमा अश्वरे
श्रीमती रक्षा प्रजापति

का सम्मान किया गया

 

Comments are closed.