*शिक्षकों के सम्मान के साथ मना शिक्षक दिवस*
*जितेन्द्र निगम – चिचोली*
*गुरुसाहब पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस का पर्व शिक्षकों के सम्मान कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ. सुबह की प्रार्थना सभा में संस्था प्रमुख ने छात्र छात्राओं को शिक्षक दिवस का महत्व बताया. संस्था प्रमुख ने डॉ. राधाकृष्णन के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का परिचय देते हुए विद्यालय में कार्यरत शिक्षक शिक्षिकाओं को एक आदर्श शिक्षक के रूप में कार्य करने के लिए प्रेरित किया . संस्था की ओर से सभी शिक्षक शिक्षिकाओं का अभिनंदन किया गया . इसके अलावा छात्र-छात्राओं ने शिक्षक शिक्षिकाओं का सम्मान कर उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किए.*
Comments are closed.