शिक्षक दिवस पर किया शिक्षकों के साथ प्रतिभावान छात्रा का सम्मान

प्रमोद सूर्यवंसी

 

आमला ब्लाक के ग्राम अंधारिया मे आज शिक्षक दिवस पर हायर सेकेण्डरी स्कूल मे शिक्षकों का सम्मान किया गया एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गढ़ेकर जी द्वारा शिक्षक दिवस पर महामहिम डा सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के जीवन पर प्रकाश डाला और बच्चों को डा सर्वपल्ली राधाकृष्ण जी के मार्गदर्शन पर चलने की प्रेरणा दी गई ।। एवं ग्राम अंधारिया की बेटी नम्रता हारोड़े ने नीट परीक्षा मे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 641 अंको के साथ शासकीय महाविद्यालय विदिशा मे MBBS के लिये चयन होने पर शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया यह उपलब्धि ग्राम और जिले के लिए गौरव की बात है MBBS मे चयनित छात्रा नम्रता पिता राजेश हारोड़े ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक शाला अंधारिया मे की

एवं बचपन से हि अपना लक्ष्य तय कर रखा था और अपने माता पिता के सपनो को साकार करने मे नम्रता ने सफलता हासिल की नम्रता के पिता श्री राजेश हारोड़े CM राईस स्कूल आमला मे शिक्षक, व माता श्रीमती सपना हारोड़े शासकीय चिकित्सालय आमला मे स्टॉफ नर्स है इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री नरेन्द्र गढ़ेकर जी, श्री नरेन्द्र प्रसाद सोनी जी, प्राचार्य श्रीमती गायत्री हाथिया जी, श्री जगदीश राठौर जी, श्री अनिल सोनारे जी, श्री वासूदेव सूर्यवंशी जी, श्री राजेश हारोड़े, प्रवीण चौहान,साहित शिक्षक शिक्षिका एवं छात्र छात्राए उपस्थित थे

Comments are closed.