अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वाधान में नगर के लोग अपने पितरों की स्मृति में कर रहे हैं वृहद स्तर पर पौधारोपण
अखिल विश्व गायत्री परिवार एवं नगर के स्नेह जनों के सहयोग से अपने माता-पिता बड़े बुजुर्गों की स्मृति में नगर घोड़ाडोंगरी के आसपास वृहद स्तर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार घोड़ाडोंगरी के तत्वाधान में वृक्षारोपण किया जा रहा है अभी तक सैकड़ों पौधारोपण कार्य हो चुका है। गायत्री परिवार के ब्लॉक समन्वयक डॉक्टर मनोज पाटनकर ने बताया कि हम अपनी आने वाली पीढ़ी को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण देने के लिए कृत संकल्पित है जहां नगर के सभी लोगों के जन सहयोग से पुनीत वृक्षारोपण कार्य हो
रहा है,हम सभी मिलकर घोड़ाडोंगरी नगर को चारो तरफ हरा भरा करना चाहते हैं । श्री पाटनकर ने नगर के सभी लोगों से निवेदन किया है कि इस पुनीत कार्य में सभी आगे आए और इस अभियान से जुड़े एवंअपने पितरों की स्मृति में एक वृक्षारोपण अवश्य करें एवं वृक्ष गंगा अभियान को सफल बनाएं ।
Comments are closed.