सेवा भाव देख भावविभोर हुए बुजुर्ग
(घोड़ाडोंगरी)
स्व.मनन अरोरा एवम यश नामदेव की स्मृति में सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय के विशेषज्ञों द्वारा राठौर मैरिज लॉन घोड़ाडोंगरी में निशुल्क नेत्र जांच शिविर लगाया गया !
जिसमें मोतियाबिंद की जांच,चश्मे का नंबर, आंखों के पर्दे की जांच, काला पानी की जांच, आदि का उपचार कर निराकरण किया गया !
इस अवसर पर 220 व्यक्तियों का पंजीयन होकर आंखों की जांच की गई जांच उपरांत 52 मरीजो को बस द्वारा सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय बैरागढ़ रवाना किया गया जहां मोतियाबिंद का ऑपरेशन होकर उन्हें 2 दिन बाद वापस बस द्वारा घोड़ाडोंगरी छोड़ा जाएगा
इस अवसर पर घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके, एवम पूर्व संसदीय सचिव रामजीलाल उइके,समाजसेवी भारत अरोरा,राजू बतरा, विकास अग्रवाल ,अशोक राठौर,ने भारत माता की छाया चित्र में माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से राकेश अरोरा,दीपक उइके, अशोक चोरे, विवेक जैन,राकेश नानकर,आभाष मिश्रा,आशिष वागद्रे,सिद्धार्थ बिहारे,मयूर नामदेव,वासु प्रधान,बाबू सपरा,प्रमुख रूप से उपस्थित थे
Comments are closed.