घोड़ाडोंगरी विधायक गंगा सज्जन सिंह उईके ने घोड़ाडोंगरी मुख्यालय में खंडहर हो रहे आदिवासी मंगल भवन का किया निरीक्षण
(घोड़ाडोंगरी ) आदिवासी ब्लॉक मुख्यालय घोड़ाडोंगरी में जर्जर हो चुके आदिवासी मंगल भवन का निरीक्षण मंगलवार को घोड़ाडोंगरी विधानसभा की विधायक गंगा सज्जन सिंह उइके ने किया विगत दिवस मरम्मत की मांग को लेकर नगर परिषद घोड़ाडोंगरी की पार्षद नेहा दीपक उइके ने क्षेत्र के दौरे में आये केन्द्रीय जनजाति राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवम क्षेत्र की विधायक गंगा सज्जन सिंग उइके से भेंट कर ब्लॉक मुख्यालय में खंडहर हो रहे आदिवासी मंगल भवन की मरम्मत की मांग की थी गुरुवार को भाजपा मण्डल की कार्यशाला में शामिल होने आई क्षेत्र की विधायक श्रीमती उइके ने
नगर के एक मात्र आदिवासी मंगल भवन का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान साथ मे मौजूद भाजपा के जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके ने श्रीमती उइके को अवगत करवाया की ये मंगल भवन वर्तमान में जनपद पंचायत घोड़ाडोंगरी की देखरेख में है पूर्व में ग्राम पंचायत से नगर परिषद बनने पर नगर के कई शासकीय सम्पति नगर परिषद को हस्तांतरित कर दी गई थी लेकिन जनपद पंचायत द्वारा आदिवासी मंगल भवन को नगर परिषद को हस्तांतरित नही की गई थी जिसके कारण जनपद पंचायत द्वारा देखरेख नही करने से ये उपयोगी भवन आज खंडहर में तब्दील होते जा रहा है उन्होंने क्षेत्रीय विधायक को ये भी अवगत करवाया की जनपद पंचायत और आदिवासी विकास आयुक्त से भी इसके मरम्मत की मांग की गई लेकिन बजट नही होने से और दिशा निर्देश नही होने से इनकार कर दिया गया
लेकिन यदि ये भवन जनपद पंचायत द्वारा नगर परिषद को हस्तांतरित कर दी जाती है तो नगर परिषद में भवन के मरम्मत का प्रावधान है जिससे आदिवासी मंगल भवन पुनः अच्छी स्थिति में आकर जनउपयोगी हो सकता है इस मामले में क्षेत्रीय विधायक श्रीमति उइके ने तत्काल जनपद पंचायत के सीईओ और अधिकारियों को तलब किया एवम खंडहर हो रहे आदिवासी मंगल भवन की चिंता जाहिर करते हुए मंगल भवन के सम्बंधित पूरी जानकारी की फाइल जल्द से जल्द उपलब्ध करवाने के निर्देश दिये और साथ ही उच्च स्तर पर बात कर मंगल भवन की खोई हुई प्रतिष्ठा वापस लाने का आश्वासन दिया साथ ही जल्द ही केन्द्रीय मंत्री दुर्गादास उइके एवम कलेक्टर से इस विषय को लेकर उचित कदम उठाकर मरम्मत की बात कही जिससे आदिवासी समाज को सामाजिक एवम पारिवारिक गतिविधियों के लिए निशुल्क भवन उपलब्ध हो सके
श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उइके द्वारा आदिवासी मंगल भवन के निरीक्षण के दौरान प्रमुख रूप से जनजाति मोर्चा के प्रदेश मंत्री दीपक उइके, मण्डल उपाध्यक्ष राकेश अरोरा,भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष सिद्धार्थ बिहारे,जनपद पंचायत सीईओ श्री श्रीवास्तव ,लेखापाल श्री वर्मा,एवम विशाल बारस्कर उपस्थित थे
Comments are closed.