सीएम राइज विद्यालय में मटकी फोड़ के साथ राधा कृष्ण के भजनों की शानदार प्रस्तुति (ओ कान्हा अब तो मुरली की सुना दो तान ………..गीत ने बांधी शमा)

घोड़ाडोंगरी ।सीएम राइज विद्यालय घोड़ाडोंगरी में मध्यप्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग के निर्देशानुसार कृष्ण जन्माष्टमी पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जहां सर्वप्रथम सरस्वती पूजन, सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई जहां छात्र/छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। प्राचार्य श्री विवेक तिवारी ने बताया कि कृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर विद्यालय में छात्र-छात्राओं द्वारा श्री कृष्ण एवं सुदामा प्रसंग , राधाकृष्ण की वेशभूषा मैं सामूहिक नृत्य, राधा कृष्ण संग गोपियों की झांकी, भगवान कृष्ण के उपदेश ,भाषण प्रतियोगिता, जन्माष्टमी पर्व पर चित्रकला प्रतियोगिता में श्री कृष्ण के विभिन्न स्वरूप की प्रदर्शनी आयोजित की गई । भगवान श्री कृष्ण के भजन ओ कान्हा अब तो मुरली की सुना दो तान….. के साथ विद्यालय की कक्षाओं के ग्रुपों द्वारा शानदार प्रस्तुति दी गई । यहां प्रगति ग्रुप ,प्रीति ग्रुप, महक ग्रुप द्वारा आला रे आला गोविंदा आला , मच गया शोर सारी नगरी में….. वही आरुषि ग्रुप शीतल ग्रुप द्वारा मैया यशोदा यह तेरा कन्हैया …..नगाड़े संग ढोल बाजे एवं स्नेह एवं पायल ग्रुप द्वारा कान्हा सोजा जरा, राधा कैसे न जले पर अपनी शानदार एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी गई ।

वहीं विद्यालय परिसर में छात्र/छात्राओं की मटकी फोड़ प्रतियोगिता भी की गई जहां छात्राओं द्वारा दहीहांडी फोड़ माखन खाया और सभी को खिलाया । वही सीएम राइज विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक खंड में भी जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया ।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र/छात्राओं को मिष्ठान में बूंदी के लड्डू वितरित किए गए । कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओ का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Comments are closed.