रानीपुर l ग्राम पंचायत चिखली आमडाना में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई वहीं क्षेत्र में जगह-जगह हुए धार्मिक आयोजन l रानीपुर l ग्राम पंचायत चिखली आमडाना में शिव सेवा समिति के तत्वाधान में राधा कृष्ण की शोभायात्रा निकाली गई जो कि मुख्य मार्गो से होकर गुजरी जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र रही ग्रामीणों द्वाराआरती सजाकर राधा कृष्ण का पूजा अर्चना की जन्माष्टमी पर्व को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों ने तैयारी सुबह से ही जोरों शोरों से कर रखी थी शोभा यात्रा के समापन के पश्चात शिव मंदिर के समीप शोभा यात्रा का का समापन किया गया उसके पश्चात ग्राम में भव्य भंडारे का आयोजन आयोजित किया गया जिसमें ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया इधर
मेहकार में दादाजी दरबार में जन्माष्टमी की एक दिन पूर्व दादाजी दरबार में भजन कीर्तन का दौर रविवार रात्रि मैं प्रारंभ हुआ जो कि सोमवार 12:00 बजे भव्य भंडारे के साथ समापन किया गया इधर रानीपुर में गांव के बीचो-बीच स्थित राम मंदिर में भी भगवान श्री राम का मंदिर भव्य रूप से सजाया गया रात्रि 8:00 के पश्चात भगवान श्री कृष्णा का जन्मोत्सव मनाया गया इधर रानीपुर थाना म्यूजियम के सामने छोटे-छोटे बच्चों द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन आयोजित किया गया प्रथम आने वाले बच्चों को थाना प्रभारी एवं स्टांफ द्वारा पुरस्कृत किया गया इधर रानीपुर के वार्ड क्रमांक 12 में पंडित वैभव कमाविसदार के पुत्र टीनू , उर्फ उरविल कमाविसदार, को भगवान कृष्ण के वेशभूषा में सजाकर तैयार किया गया जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा
Comments are closed.