“नशामुक्ति शपथ ग्राम धाड़गॉव
नशा वर्तमान की ज्वलंत समस्या है. इससे स्वयं तो बर्बाद होते ही हैं आने वाली पीढ़िया भी नरक के गर्त में जाती है, न जाने कितने परिवारों में विघटन का कारण बनती है नशाखोरी। उसे दूर करने में योगदान देने के लिये श्री श्यामजी इरपाचे ग्राम सभा के अध्यक्ष तथा नोडल अधिकारी श्री मन्सुलाल आहके, सरपंच श्री रामवकेश वरकड़े की उपस्थिति में नशा मुक्त धाडगाव” बनाने की शपथ ग्राम धाड़गांव में ली गई।
ग्राम सभा में विभिन्न विषयो पर समस्त ग्राम वासियों को समझाईश देने के साथ ही आत्मनिर्भर पंचायत’ बनाने पर विभिन्न सुझावों पर अमल करने के साप्प ही अपने ग्राम को उन्नतिशील बनाने की सभी की सहमति बनी ।
इस अवसर पर शिक्षक त्रिभुवन वर्मा सहित सभी उपस्थित माताओं और भाइयों को नशामुक्ति की शपथ ग्रहण कराई गई। बैठक में सचिव श्री मनोहरलाल भलावी, गोपाल भलावी पूर्व सरपंच, सकके भलावी, चिरोजी वरकड़े, श्रीराम इरपाचे श्रीमती राधा वरकडे, सवन्ती बरकड़े चम्पा वरकड़े, बिलन्ती उइके समेत पेशा एक्ट मोबिलाइजर राजकुमारी कास्दे समेत ग्रामवासी उपस्थित थे ।
Comments are closed.