एकल अभियान ( संस्कार शिक्षा) का व्यास कथाकार दक्षता वर्ग भाग- सतपुड़ा, अंचल बैतूल के संच सारणी के रानीपुर में श्री हनुमान जी की सिध्द कुटी बोरी वाले बाबाजी की सिद्ध कुटी रानीपुर में आयोजित किया गया है। दस दिवसीय यह संस्कार शिक्षा दक्षता वर्ग 07अगस्त को एकत्रीकरण हुआ एवं 08 अगस्त से 17अगस्त तक संपादित हो रहा है। जिसमें संभाग महाकौशल के 5 अंचल (जिलों):-बैतूल,छिंदवाड़ा,सिवनी,नरसिंहपुर, बालाघाट के 35 व्यास कथाकारों ने भाग लिया।
एकल अभियान (संस्कार-शिक्षा) एवं गौ ग्राम संस्कृति संरक्षण समिति के प्रांतीय संयोजक श्री प्रतीक जी एवं अन्य पदाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एकल के माध्यम से संगठन करना और संगठन से भारत माँ को विश्व गुरु बनाना अभियान का लक्ष्य है। देश के 27 राज्यों में एकल का कार्य चला रहा है और एक लाख एकल विद्यालय 400000 गांव में सत्संग के माध्यम से संपर्क कर रहे हैं। भाग सतपुड़ा, संस्कार शिक्षा व्यास कथाकार जिन्होंने वृंदावन और अयोध्या जी अमरकंटक,एवं नासिक में 9 महीने का प्रशिक्षण करके गांव से लेकर अपने राज्य और केंद्र तक संस्कार शिक्षा के तहत हर गांव में सप्ताहिक सत्संग,दैनिक सत्संग के माध्यम से जनजातीय वर्ग को जागरूक करने की जानकारी दी!
इस दक्षता वर्ग में मुख्य प्रशिक्षक आचार्य संतराम जी,वर्ग प्रमुख राजेन्द्र जी एवं खेमचंद जी ने बताया कि 5जिलों के 35 व्यास प्रशिक्षण प्राप्त कर अभी तपस्वी संत शिरोमणि श्री श्री 1008 निक्कू दास जी महाराज की तपस्थली रानीपुर में साधना योग ध्यान एवं रामचरितमानस की कथा की प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं
Comments are closed.