*चोपना में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंगाली समाज की आवाज़, कलेक्टर ने सुनी समस्याएं*
*14 अगस्त 2024 को, प्रधानमंत्री जी के निर्देशानुसार, जिला कलेक्टर ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर एक विशेष सभा का आयोजन किया। इसके बाद चोपना क्षेत्र के बंगाली समाज के लोगों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।* *इस बैठक में समाज की चार प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई:*
*1) पट्टे की समस्याओं का समाधान*
*2) स्कूलों में बंगाली भाषा पढ़ाए जाने की मांग* *3) सरकारी दस्तावेजों में बंगाली समुदाय की वास्तविक जाति का सही उल्लेख* *4) चोपना में कॉरपोरेटिव बैंक की स्थापना* *बंगाली समाज की ओर से शुभम सोशल फाऊंडेशन के महासचिव विकास बोस जी ने इन मुद्दों को जोर-शोर से उठाया, जिस पर कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ ने त्वरित समाधान का आश्वासन दिया। इस बैठक में बंगाली समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित थे, जिन्होंने अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।* *सभा में उपस्थित प्रमुख व्यक्तियों में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सीमा तपन विश्वास, पूर्व जिला पंचायत सदस्य तपन विश्वास, मंडल अध्यक्ष विजय पाल, जिला कार्यकारिणी सदस्य चेतन राय, मंडल महामंत्री सुरेश सेन, पूर्व सरपंच असीम हालदार, जनपद सदस्य प्रदीप विश्वास, खीतीश खरती, रामकृष्ण सरकार, पवित्र बहादुर, देवदूती बैरागी, अमित दास, हराधन विश्वास, उत्तम बछाड़, गोपाल बाछाड़, तपन बाईंन, रमेश सरदार, विजय भट्टाचार्य सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल थे।* *चोपना के बंगाली समाज ने इस बैठक के माध्यम से अपनी आवाज बुलंद की, और प्रशासन ने उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना, जिससे क्षेत्र में आशा और समाधान का एक नया रास्ता खुला।*
*एस बापी बैन की रिपोर्ट*
Comments are closed.