विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सीएम राइज स्कूल ,और विधायक कार्यालय पर किया ध्वजारोहण*

प्रमोद सूर्यवंशी

*विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सीएम राइज स्कूल ,और विधायक कार्यालय पर किया ध्वजारोहण*
*जनपद पंचायत में विधायक डॉ पंडाग्रे ने किया मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन , जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने फहराया तिरंगा*

78 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे विभिन्न आयोजन में सम्मिलित हुए एव आमला सारणी विधानसभा क्षेत्र समेत जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने सर्वप्रथम उपनगरी बोडखी हवाई पट्टी स्थित विधायक निवास सह कार्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों की उपस्थिति में विधिवत् पूजन कर ध्वजारोहण किया ततउपरांत जनपद पंचायत आमला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया । जनपद पंचायत कार्यालय में स्थानीय जनप्रतिनिधियो कर्मचारियों की उपस्थिति में जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने तिरंगा फहराया ।

सीएम राइज स्कूल आमला में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने तिरंगा फहराया इस दौरान एन सी सी कैडेट्स ने सलामी दी।
अपने संबोधन में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कहा की देश को आजादी लम्बे संघर्ष व असंख्य वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के बलिदान से मिली है आज का दिन उन वीरों के बलिदान के प्रति कृतज्ञता का दिन है। यह तिरंगा हमारी आन बान शान एवं एकता का प्रतीक है इस पावन पर्व पर हमे देश की समृद्धि एवं विकास में अपने योगदान का संकल्प लेना चाहिए।
इस दौरान विधायक डॉ पंडाग्रे ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्र छात्राओं का सम्मान किया व एन सी सी कैडेट्स के अनुशासन की प्रशंसा की एवं बच्चों के बीच जा कर उन्हे स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी

इस अवसर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव जनपद उपाध्यक्ष किसन सिंह रघुवंशी महामंत्री राजेश पंडोले अशोक नागले समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारि गणमान्य नागरिकगण समेत अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Comments are closed.